Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है लेकिन अभी इसका फायदा घरेलू बाजार को नही मिल रहा है। गुरुवार को कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई भी कटौती या बढ़ोतरी नहीं की है। आज पेट्रोल और डीजल के रेट कम हुए पूरे 2 महीने हो चुके हैं। मोदी सरकार ने 21 मई को पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की थी। इसके बाद से दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं। बस महाराष्ट्र में बीते हफ्ते राज्य सरकार ने ईंधन पर वैट कम किया था।
ये हैं पेट्रोल डीजल के रेट
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं। सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है। यहां पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में बीते हफ्ते कम हुए रेट
महाराष्ट्र सरकार ने वैट बीते हफ्ते कम किया था। मुंबई में अब पेट्रोल की कीमत 111.35 से घटकर 106.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल 97.28 से 94.28 रुपये हो गई है। महाराष्ट्र के अलावा किसी अन्य राज्य में रेट कम नहीं हुए।
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)।
ऐसे चेक करें आज के नए दाम
इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।