Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है लेकिन अभी इसका फायदा घरेलू बाजार को नही मिल रहा है। गुरुवार को कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई भी कटौती या बढ़ोतरी नहीं की है। आज पेट्रोल और डीजल के रेट कम हुए पूरे 2 महीने हो चुके हैं। मोदी सरकार ने 21 मई को पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की थी। इसके बाद से दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं। बस महाराष्ट्र में बीते हफ्ते राज्य सरकार ने ईंधन पर वैट कम किया था।
