Get App

Petrol Diesel Price 28 July 2022: आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या रही कीमत

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2022 पर 8:54 AM
Petrol Diesel Price 28 July 2022: आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या रही कीमत
मोदी सरकार ने 21 मई को पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की थी।

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं। दो महीने से अधिक हो चुका है और कीमतें स्थिर बनी हुई है। हालांकि, लोग उम्मीद कर रहे हैं कि  सरकार एक बार फिर पेट्रोल डीजल के रेट कम करेगी।

ये हैं पेट्रोल डीजल के रेट

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 89.62
कोलकाता 106.03 92.76
मुंबई 106.35 94.28
चेन्नई 102.63 94.24
नोएडा 96.79 89.96
लखनऊ 96.79 89.76
पटना 107.24 94.04
जयपुर 108.48 93.72

मुंबई में पिछले दिनों कम हुए रेट

महाराष्ट्र सरकार ने वैट पिछले दिनों कम किया था। मुंबई में अब पेट्रोल की कीमत 111.35 से घटकर 106.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल 97.28 से 94.28 रुपये हो गई है। महाराष्ट्र के अलावा किसी अन्य राज्य में रेट कम नहीं हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें