Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए कहां हुआ सस्ता कहां महंगा

Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल की कीमतों में ज्‍यादा उछाल तो नहीं दिख रहा है। पिछले कई दिनों से कच्चे तेल के भाव ग्‍लोबल मार्केट में 75 डॉलर के आसपास ही चल रहा है। वहीं सोमवार को देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं

अपडेटेड May 15, 2023 पर 8:55 AM
Story continues below Advertisement
सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है

Petrol Diesel Prices: लगातार 38 दिनों से तेल की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिला है। 15 मई को भी तेल की कीमतें वहीं की वहीं बनी हुई हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), बीपीसीएल (BPCL) और एचपीसीएल (HPCL) की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। बड़े महानगरों में भी दाम जस के तस बने हुए हैं। एक्सपर्ट्स का ये मानना है कि तेल को जीएसटी के अंडर लाने से तेल के घटते-बढ़ते दामों पर एक नजर रखी जा सकेगी।

वर्तमान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सेंटर द्वारा लगाई गई एक्साइज ड्यूटी और राज्यों द्वारा लगाया गया VAT को भी जोड़ा जाता है। आइए एक नजर डालते हैं आज की घटती-बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर –

जानिए अपने शहर में तेल के भाव


15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि नोएडा में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 22 पैसे सस्ता हुआ है। नोएडा में पेट्रोल 96.53 और डीजल 89.71 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। अगर गुरुग्राम की बात करें तो पेट्रोल की कीमत 9 पैसे बढ़कर 97.10 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.96 रुपए प्रति लीटर पर बनी हुई है। अन्य बड़े शहरों के मुकाबले मुंबई में तेल की कीमतें ज्यादा हैं। मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर पर बना हुआ है। कोलकाता में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें राजधानी दिल्ली से ज्यादा हैं। पेट्रोल की कीमत कोलकाता में 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद और चीन के कमजोर PMI ने बिगाड़ा मूड़

भारत पेट्रोल और डीजल के लिए पूरी तरह से कच्चे तेल के इंपोर्ट पर ही निर्भर है। हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत 109.66 और डीजल की कीमत 97.82 रुपए प्रति लीटर मिल रही है। लखनऊ में पेट्रोल दिल्ली से सस्ता 96.57 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है और डीजल की कीमत 89.71 रुपए प्रति लीटर है।

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑयल उत्पादक संगठन OPEC और उसके सहयोगी देशों ने कुछ दिन पहले ऑयल के उत्पादन को कम करने का फैसला लिया था। उनके द्वारा ऑयल उत्पादन रोजाना 16 लाख बैरल घटाने की बात कही गई थी। अगर ऐसा होता है तो क्रूड ऑल की कीमतें फिर से एक बार 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएंगी। IOC, HPCL और BPCL जैसी रिफाइनिंग कंपनियों को इससे घाटा झेलना पड़ सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।