Petrol Diesel Price: पटना, फरीदाबाद, गुड़गांव में महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, जानें क्या रहा आपके शहर में रेट

Petrol Diesel Price Today 19 October: आज देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत कम की गई है। आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 5 पैसा सस्ता किया गया है

अपडेटेड Oct 19, 2022 पर 8:35 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज पटना में महंगा हुआ पेट्रोल।

 

Petrol Diesel Price Today 19 October: आज देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत कम की गई है। आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 5 पैसा सस्ता किया गया है। यहां अब पेट्रोल का नया रेट 96.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 5 पैसे गिरकर 89.76 रुपये प्रति लीटर चल रहा है। गुड़गांव में पेट्रोल 41 पैसा महंगा होकर 97.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 7 पैसे महंगा होकर 90.42 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। लखनऊ में पेट्रोल 5 पैसे सस्ता होकर 96.57 और डीजल 5 पैसे सस्ता होकर 89.76 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। देश के महानगरों में रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बिहार में महंगा हुआ पेट्रोल 


बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 30 पैसे चढ़ा और 107.54 रुपये लीटर और डीजल 28 पैसे महंगा होकर 90.32 रुपये प्रति लीटर के रेट पर आ गया है। फरीदाबाद में पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 97.57 और डीजल 7 पैसे चढ़कर 90.42 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।

क्रूड ऑयल के दाम गिरे

ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखनो को मिली। सोमवार को ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 90.83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इसमें 1 फीसदी की गिरावट आई। वहीं, डब्‍ल्‍यूटीआई 83.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसमें भी करीब एक फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

महानगरों में  19 अक्टूबर को ये रहे दाम

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। इस बीच, मुंबई में पेट्रोल और डीजल क्रमश: 106.31 रुपये और 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। जबकि, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

ये रहा अन्य शहरों में रेट

दिल्ली

पेट्रोल: 96.72 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 89.62 रुपये प्रति लीटर

मुंबई

पेट्रोल: 106.31 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 94.27 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई

पेट्रोल: 102.74 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 94.33 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता

पेट्रोल: 106.03 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 92.76 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु

पेट्रोल: 101.94 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 87.89 रुपये प्रति लीटर

हैदराबाद

पेट्रोल: 109.66 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 97.82 रुपये प्रति लीटर

गांधीनगर

पेट्रोल: 96.63 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 92.38 रुपये प्रति लीटर

गुवाहाटी

पेट्रोल: 96.01 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 83.94 रुपये प्रति लीटर

तिरुवनंतपुरम

पेट्रोल: 107.60 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 96.42 रुपये प्रति लीटर।

 

रोज सुबह तय होती हैं ईंधन की कीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी पब्लिक सेक्टर कंपनी रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों को रिवाइज करती है। नया रेट वैट, लोकल टैक्स और माल ढुलाई टैक्स सहित फैक्टर को ध्यान में रखकर तय किया जाता है।

Buzzing Stocks: आज फोकस में रहने वाले अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी टेक, अडानी एंटरप्राइजेज और अन्य स्टॉक्स

 

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।