Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल पटना और नोएडा में हुआ सस्ता लेकिन गाजियाबाद में हुआ महंगा, जानें क्या रहा आपके शहर में रेट

Petrol Diesel Price Today 21 October: आज देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों देश के महानगरों में रेट में कोई बदलाव नहीं किया है

अपडेटेड Oct 21, 2022 पर 9:13 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल।

 

Petrol Diesel Price Today 21 October: आज देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों देश के महानगरों में रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत कम भी हुई है और बढ़ी भी है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 28 पैसा  सस्ता किया गया है। यहां अब पेट्रोल का नया रेट 96.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 36 पैसे कम होकर 89.82 रुपये प्रति लीटर चल रहा है।

बिहार में सस्ता  हुआ पेट्रोल 


बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता होकार 107.24 रुपये लीटर और डीजल 32 पैसे कम होकर 94.04 रुपये प्रति लीटर के रेट पर आ गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 32 पैसे महंगा होकर 96.58 रुपये लीटर और डीजल 32 पैसे चढ़कर होकर 89.75 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।

क्रूड ऑयल के दाम चढ़े

ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखनो को मिली।  ब्रेंट क्रूड का भाव 0.18 डॉलर चढ़ा और ये 92.291 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं, डब्‍ल्‍यूटीआई 85.98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

महानगरों में 19 अक्टूबर को ये रहे दाम

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। इस बीच, मुंबई में पेट्रोल और डीजल क्रमश: 106.31 रुपये और 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। जबकि, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

ये रहा अन्य शहरों में रेट

दिल्ली

पेट्रोल: 96.72 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 89.62 रुपये प्रति लीटर

मुंबई

पेट्रोल: 106.31 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 94.27 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई

पेट्रोल: 102.74 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 94.33 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता

पेट्रोल: 106.03 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 92.76 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु

पेट्रोल: 101.94 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 87.89 रुपये प्रति लीटर

हैदराबाद

पेट्रोल: 109.66 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 97.82 रुपये प्रति लीटर

गांधीनगर

पेट्रोल: 96.63 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 92.38 रुपये प्रति लीटर

गुवाहाटी

पेट्रोल: 96.01 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 83.94 रुपये प्रति लीटर

तिरुवनंतपुरम

पेट्रोल: 107.60 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 96.42 रुपये प्रति लीटर।

रोज सुबह तय होती हैं ईंधन की कीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी पब्लिक सेक्टर कंपनी रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों को रिवाइज करती है। नया रेट वैट, लोकल टैक्स और माल ढुलाई टैक्स सहित फैक्टर को ध्यान में रखकर तय किया जाता है।

Buzzing Stocks: आज फोकस में रहने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और अन्य स्टॉक्स

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।