Petrol-Diesel Price: आज कितने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें अपने शहर का रेट

Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। आज यानी 22 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। आइए जानते हैं आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल किस भाव पर बिक रहा है

अपडेटेड Nov 22, 2026 पर 8:12 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज आपके शहर में कितने का मिल रहा है प्रेट्रोल और डीजल

Petrol-Diesel Price: इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। लेकिन भारत में फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। हर दिन सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें जारी करती हैं। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। ऐसे में अगर आप आज अपनी गाड़ी में प्रेटोल-डीजल भरवाने की योजना बना रहे हैं तो इससे पहले जान लें आपके शहर में कितना है प्रेट्रोल-डीजल के भाव

22 नवंबर को कितना रूपये लीटर मिल रहा प्रेट्रोल

  • नई दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
  • गुरुग्राम: गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 प्रति लीटर और डीजल ₹95.64 प्रति लीटर मिल रहा है।
  • मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी में पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर मिल रहा है।
  • चेन्नई: चेन्नई के लोगों को पेट्रोल के लिए ₹107.76 प्रति लीटर और डीजल के लिए ₹99.55 प्रति लीटर का भुगतान करना पड़ रहा है।
  • पटना: यहां प्रेट्रोल ₹113.35 प्रति लीटर और डीजल ₹99.36 प्रति लीटर है।
  • कोलकाता: कोलकाता में पेट्रोल की कीमत ₹113.51 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹99.82 प्रति लीटर है।
  • विशाखापट्नम: विशाखापट्नम में पेट्रोल की कीमत ₹116.39 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹104.11 प्रति लीटर है।

अक्टूबर में भारत के कच्चे तेल के आयात में सितंबर के मुकाबले 4.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह बढ़कर 23.31 मिलियन मीट्रिक टन हो गया। पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर की तुलना में आयात में करीब 11% की वृद्धि हुई है। वहीं, तेल उत्पादों के आयात में सितंबर के मुकाबले 2.8% की गिरावट आई, जबकि निर्यात 4.7% बढ़कर 5.36 मिलियन टन पहुंच गया। इस बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रूसी कच्चे तेल का आयात 9.6% बढ़ाकर 3,93,500 बैरल प्रतिदिन कर दिया। इसके अलावा, अक्टूबर में भारत की ईंधन खपत भी करीब 10% बढ़कर 20.49 मिलियन मीट्रिक टन हो गई, जो मार्च के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।