Petrol Diesel Price Today: किस हाई पर हैं पेट्रोल और डीजल की कीमतें, चेक करें अपने शहर का रेट

Petrol-Diesel Rate Today: देश के अंदर फ्यूल के भाव में तेजी और गिरावट, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में तेजी और गिरावट पर मुख्य रूप से निर्भर करती है। देश में हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट अपडेट होते हैं। मार्च 2024 में भारत का कच्चे तेल का आयात एक साल पहले की तुलना में 1.1% घटकर 20.69 मिलियन मीट्रिक टन रह गया

अपडेटेड Apr 27, 2024 पर 4:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Petrol-Diesel Price Today: देश में पेट्रोलियम कंपनियां हर रोज फ्यूल की नई कीमत जारी करती हैं। शनिवार, 27 अप्रैल को भी सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल के नए रेट सुबह 6 बजे जारी कर दिए गए। देश के अंदर फ्यूल के भाव में तेजी और गिरावट, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में तेजी और गिरावट पर मुख्य रूप से निर्भर करती है। पेट्रोल-डीजल के बेस प्राइस में देश के अंदर फ्रेट चार्ज, टैक्स, डीलर कमीशन को जोड़कर फाइनल रिटेल सेलिंग प्राइस तय होता है। 27 अप्रैल को देश के 11 बड़े शहरों में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी है, आइए जानते हैं...

शहर पेट्रोल प्राइस प्रति लीटर
डीजल प्राइस प्रति लीटर
दिल्ली 94.72 रुपये 87.62 रुपये
मुंबई 104.39 रुपये 92.32 रुपये
कोलकाता 103.94 रुपये 90.76 रुपये
भोपाल 106.47 रुपये 91.84 रुपये
रांची 97.81 रुपये 92.56 रुपये
पटना 105.18 रुपये 92.04 रुपये
चंडीगढ़ 94.24 रुपये 82.40 रुपये
लखनऊ 94.56 रुपये 87.66 रुपये
नोएडा 94.83 रुपये 87.96 रुपये
बेंगलुरु 99.84 रुपये 85.93 रुपये

(Source: Indian Oil)

कैसे जानें पेट्रोल-डीजल का भाव


पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट या तो आप SMS के जरिए या फिर पेट्रोलियम कंपनी की वेबसाइट पर 'लोकेट पेट्रोल पंप' के जरिए जाना जा सकता है। SMS के जरिए भाव जानना है तो इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज सकते हैं। यह कोड कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर SMS, 9223112222 नंबर पर भेजना होगा। वहीं अगर HPCL के कस्टमर हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल ऐप के जरिए भी फ्यूल की लेटेस्ट कीमत जानी जा सकती है।

Maruti Suzuki 2031 तक हर साल बनाएगी 40 लाख कारें, बिक्री दोगुनी करने का है लक्ष्य

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।