Petrol Diesel Price: पटना में सस्ता और यूपी में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें क्या रहा आपके शहर में रेट

Petrol Diesel Price Today 28 October: आज सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देश के महानगरों में रेट में कोई बदलाव नहीं किया है

अपडेटेड Oct 28, 2022 पर 9:11 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज पटना में सस्ता हुआ पेट्रोल।

Petrol Diesel Price Today 28 October: आज यूपी में पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 33 पैसे महंगा होकर 96.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 33 पैसे महंगा होकर 90.08 रुपये प्रति लीटर चल रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 64 पैसे गिरकर 107.48 पर है और डीजल 60 पैसे गिरकर 94.26  रुपये प्रति लीटर के रेट पर आ गया है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देश के महानगरों में रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

क्रूड ऑयल के दाम चढ़े

ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी तेजी देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड का भाव 1 डॉलर बढ़कर 96.65् डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं, डब्‍ल्‍यूटीआई 88.59 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।


महानगरों में ये रहे दाम

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। इस बीच, मुंबई में पेट्रोल और डीजल क्रमश: 106.31 रुपये और 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। जबकि, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

ये रहा अन्य शहरों में रेट

दिल्ली

पेट्रोल: 96.72 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 89.62 रुपये प्रति लीटर

मुंबई

पेट्रोल: 106.31 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 94.27 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई

पेट्रोल: 102.74 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 94.33 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता

पेट्रोल: 106.03 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 92.76 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु

पेट्रोल: 101.94 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 87.89 रुपये प्रति लीटर

हैदराबाद

पेट्रोल: 109.66 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 97.82 रुपये प्रति लीटर

गांधीनगर

पेट्रोल: 96.63 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 92.38 रुपये प्रति लीटर

गुवाहाटी

पेट्रोल: 96.01 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 83.94 रुपये प्रति लीटर

तिरुवनंतपुरम

पेट्रोल: 107.60 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 96.42 रुपये प्रति लीटर।

रोज सुबह तय होती हैं ईंधन की कीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी पब्लिक सेक्टर कंपनी रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों को रिवाइज करती है। नया रेट वैट, लोकल टैक्स और माल ढुलाई टैक्स सहित फैक्टर को ध्यान में रखकर तय किया जाता है।

निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज कौन से लेवल्स होंगे अहम, दोनों इंडेक्स में क्या हो आपकी ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।