Credit Cards

निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज कौन से लेवल्स होंगे अहम, दोनों इंडेक्स में क्या हो आपकी ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी

बैंक निफ्टी में 41500 के ऊपर खुलने के बाद ही बड़ी तेजी नजर आ सकती है। बैंक निफ्टी अगर 41515 के ऊपर टिकता है तो इसमें 41960 के स्तर तक स्विंग संभव है

अपडेटेड Oct 28, 2022 पर 9:02 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी में 17810 के ऊपर 17956-18000 के लेवल संभव हैं। निफ्टी में 17500 के ऊपर रहने तक शॉर्ट का विचार नहीं करना चाहिए

कल गुरूवार को वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में बढ़त देखने को मिली। रियल्टी, फार्मा, एनर्जी, मेटल स्टॉक्स की तेजी के कारण निफ्टी ऊपर चढ़कर बंद हुआ था। आज इस हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन है। आज बाजार कैसा रहेगा। निफ्टी और बैंक निफ्टी में कौन से लेवल्स अहम होंगे। इसमें कहां ट्रेड लेना चाहिए। निफ्टी और निफ्टी बैंक पर क्या स्ट्रैटेजी होनी चाहिए, एक्सपर्ट से जानते हैं-

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा आज इसमें पहला रेजिस्टेंस 17810-17861 के बीच नजर आ रहा है। वहीं बड़ा रेजिस्टेंस 17908-17956/18005 के स्तर पर दिखाई दे रहा है। इस पर पहला बेस 17710-17666 के स्तर पर दिखाई दे रहा जबकि बड़ा बेस 17636-17587 के स्तर पर दिखाई दे रहा है।


वीरेंद्र ने आगे कहा कि नवंबर के लिए FIIs के आंकड़े बेहद पॉजिटिव रहे हैं। इंडेक्स में 23285 कॉन्ट्रैक्ट्स की नेट लॉन्ग पोजीशन बनती हुई दिखी है। कॉल राइटर्स 17800-900-18000 की रेंज में एक्टिव नजर आये हैं। निफ्टी में 17700-600-500 की जोन में पुट राइटर्स एक्टिव हैं। इसमें 17800-17600 के जोन में कड़ी टक्कर नजर आ रही है।

इस पर स्ट्रैटेजी बताते हुए वीरेंद्र ने कहा कि निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी करें और ऊपरी स्तरों पर EXIT करें। अगर निफ्टी 17810 के ऊपर 15 मिनट टिके या बंद हो तो इसमें बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं 17810 के ऊपर 17956-18000 के लेवल संभव हैं। इसमें 17500 पर नवंबर सीरीज का ऑप्शन बेस है। इंडेक्स में 17500 के ऊपर रहने तक शॉर्ट का विचार नहीं करना चाहिए।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स बैंक निफ्टी पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 41515-41690 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 41840-41960 के स्तर पर दिखाई दे रहा है। इस इंडेक्स में पहला बेस 41110-40920 के स्तर पर नजर आ रहा है जबकि बड़ा बेस 40775-40590 के स्तरों पर बनता दिख रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि बैंक निफ्टी 41500-41000 के ऑप्शन जोन में कंसोलिडेट कर रहा है। इसमें वीकली कॉन्ट्रैक्ट में 41500-42000 पर कॉल राइटर्स हावी हैं। बैंक निफ्टी में 41000-40500 की जोन में पुट राइटर्स नजर आ रहे हैं। लिहाजा इसमें 41500-41000 की रेज को ट्रेड करना चाहिए।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी में 41500 के ऊपर खुलने के बाद ही बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। इसमें 41500 की कॉल के OI में 10.19 लाख शेयर हैं। बैंक निफ्टी अगर 41515 के ऊपर टिकता है तो इसमें 41960 का स्विंग संभव है।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

Sunil Gupta

Sunil Gupta

First Published: Oct 28, 2022 8:58 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।