Petrol-Diesel Price Today in India: देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में 29 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर के भाव पर कायम है। कच्चे तेल की कीमत की बात करें तो रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार 29 अप्रैल को शुरुआती एशियाई कारोबार में तेल की कीमतों में गिरावट आई। अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों ने ब्याज दरों में जल्द कटौती की संभावनाओं को और कम कर दिया है और डॉलर को बढ़ावा दिया है, जिससे तेल की मांग प्रभावित हुई।
