Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर 80 पैसे/लीटर का इजाफा, फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं, चेक कीजिए रेट

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.81 रुपए प्रति लीटर हो गई है। जबकि डीजल के लिए 89.07 रुपए एक लीटर के लिए चुकाना होगा

अपडेटेड Mar 25, 2022 पर 8:24 AM
पिछले 4 दिनों में से तीन दिन 80-80 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है

Petrol-Diesel Price Today: पिछले चार दिनों में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। ताजा बढ़ोत्तरी के बाद 25 मार्च को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.81 रुपए प्रति लीटर हो गई है। जबकि डीजल के लिए 89.07 रुपए एक लीटर के लिए चुकाना होगा। पिछले चार दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2.40 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं। नई कीमतें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी हैं।

तेल कंपनियों ने पिछले साल नवंबर से ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई थीं। हालांकि इस दौरान क्रूड के दाम घटने के बावजूद कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं किया था।

हालांकि अब पिछले 29 दिनों से रूस और यू्क्रेन के बीच युद्ध चलने से कच्चा तेल महंगा हो गया है। इसका असर अब पेट्रोल डीजल पर पड़ रहा है।


निफ्टी में जल्द ही 17400-17500 का स्तर मुमकिन, बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें नजर, मुनाफे के सौदे पकड़ने में होगी आसानी

मुंबई में क्या है रेट?

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के मुताबिक, मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के लिए अब 112.51 रुपए और डीजल के लिए 96.70 रुपए चुकाने होंगे।

कोलकाता का क्या है रेट?

नई बढ़ोत्तरी के बाद कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल का दाम अब 107.18 रुपए प्रति लीटर है। वहीं एक लीटर डीजल के लिए आज से 92.22 रुपए देने होंगे।

चेन्नई में क्या है रेट?

चेन्नई में नई बढ़ोत्तरी के बाद एक लीटर पेट्रोल के लिए 103.67 रुपए प्रति लीटर और डीजल के लिए 93.71 रुपए प्रति लीटर चुकाना होगा।

हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान करीब 137 दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। जबकि इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 45 फीसदी की उछाल आई थी।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) जैसी सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों के आधार पर हर रोज कीमत तय कर सकती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।