Trade setup for today:निफ्टी में जल्द ही 17400-17500 का स्तर मुमकिन, बाजार खुलने के पहले इन तथ्यों पर डालें नजर,मुनाफे के सौदे पकड़ने में होगी आसानी

24 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1740.71 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,091.07 करोड़ रुपए की खरीदारी की.

अपडेटेड Mar 25, 2022 पर 9:06 AM
Story continues below Advertisement
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ग्लोबल संकेत बेहतर दिख रहे हैं। ज्यादातर एशियाई बाजार ऊपर कारोबार कर रहे हैं। SGX निफ्टी में बढ़त देखने को मिल रही है। कल अमेरिकी बाजारों में अच्छी तेजी रही थी.

कल यानी 24 मार्च के कारोबार में पूरे दिन बाजार में कंसोलीडेशन देखने को मिला और कारोबार के अंत में बाजार हल्की गिरावट के साथ ही बंद हुआ। लेकिन छोटे-मझोले शेयर दिग्गजों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन करते दिखे। कल के कारोबार में निफ्टी मिडकैप 0.6 फीसदी और स्मॉलकैप 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। बैंक और फाइनेंसियल्स और ऑटो शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया था। कल के कारोबार में Sensex 89 अंक गिरकर 57,596 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty50 23 अंक गिरकर 17,223 के स्तर पर बंद हुआ था। लेकिन इसने ओपनिंग लेवल से ऊपर बंद होते हुए डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया था।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर निचले स्तरों पर हल्के अपर शैडो के साथ एक लॉन्ग पॉजिटिव कैंडल बनता दिखा। टेक्निकली इस पैटर्न का मतलब है कि निफ्टी 17400-17100 के बड़े दायरे में कारोबार करता नजर आ सकता है। निचले स्तरों के आसपास होने से अब इसमें आने वाले कारोबारी सत्रों में एक बाउंसबैक की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

नागराज शेट्टी का यह भी कहना है कि निफ्टी के लिए ब्रॉडर अपट्रेंड स्टेटस कायम है। हमें डेली चार्ट पर हायर टॉप और हायर बॉटम जैसे पॉजिटिव क्रम देखने को मिल रहे हैं। अगर निफ्टी में कोई गिरावट आती भी है तो इसके लिए 17,000-16,900 पर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है। लेकिन इस बात की मजबूत संभावना है कि नियर टर्म में बाजार 17,400-17,500 के ऊपरी स्तरों पर जा सकता है।


रूस पर लागू प्रतिबंधों से ONGC और दूसरी कंपनियों को अपने निवेश पर होगी हानि: Moody's

यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17112 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17001 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17313 फिर 17402पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 35313 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 35,099 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 35849 फिर 36171 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

ग्लोबल बाजारों से बेहतर संकेत

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ग्लोबल संकेत बेहतर दिख रहे हैं। ज्यादातर एशियाई बाजार ऊपर कारोबार कर रहे हैं। SGX निफ्टी में बढ़त देखने को मिल रही है। कल अमेरिकी बाजारों में अच्छी तेजी रही थी। नैस्डैक करीब 2% चढ़ा था। क्रूड में नरमी से भारतीय बाजारों को सपोर्ट मिल रहा है। कल अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। Dow में करीब 350 अंकों की तेजी देखने को मिली थी। S&P 500 में 1.43% और Nasdaq में 1.93% की तेजी देखने को मिली थी। वहीं, US फ्यूचर्स में लगभग फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है। एशियाई बाजारों से भी बेहतर संकेत हैं। उधर ईरान डील की संभावनाओं से कच्चे तेल में नरमी आई है। ब्रेंट का भाव $118 से नीचे फिसल गया है। वहीं, Comex पर सोना 1 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर है। सोने की कीमत $1963 के पार चली गई है। 10Yr US बॉन्ड की यील्ड 3 साल के उच्चतम स्तर के करीब है। 10Yr US बॉन्ड की यील्ड 2.36% पर है।

NATO ने फिर दिया यूक्रेन को मदद का भरोसा

NATO ने कल फिर यूक्रेन को सहायता का भरोसा दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस ने CHEMICAL और BIOLOGICAL हथियारों का किया इस्तेमाल तो हम जवाब देंगे। रूस-यूक्रेन में लड़ाई आज तीसवें दिन भी जारी है।

पेट्रोल, डीजल 80 पैसे/लीटर महंगा

पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल 80 पैसे महंगा किया है। 4 दिनों में तीसरी बढ़ोतरी से इनके दाम दो रुपये 40 पैसे बढ़ चुके हैं। रेटिंग एजेंसी MOODYS ने कहा है कि नवंबर से मार्च के बीच भाव नहीं बढ़ाने से करीब 19000 करोड़ के रेवेन्यू का नुकसान हुआ है।

MTAR TECH में आज बड़ी ब्लॉक डील

MTAR TECH में आज बड़ी ब्लॉक डील होगी। 3 से 5 % डिस्काउंट पर हो सकते हैं सौदे। एक पीई इंवेस्टर 300 करोड़ रुपये तक के शेयर बेच रहा है।

manasjaiswal.com के Manas Jaiswal की निफ्टी और बैंक निफ्टी की स्ट्रैटेजी

निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

17140 के नीचे बेचें, SL- 17215 TGT 17000

17300 के ऊपर खरीदें, SL 17200 TGT 17500

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

35375 के नीचे बैंक निफ्टी बेचें, SL 35700 TGT 34800

36000 के ऊपर बैंक निफ्टी खरीदें, SL 35700 TGT 36600

कॉल ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 56.28 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो मार्च सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17,500 पर सबसे ज्यादा 41.99 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17200 की स्ट्राइक पर 31.04 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

18300 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 29.53 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17200 पर भी 20.11लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। वहीं, 17,500 पर भी 19.98 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े।

16300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17000 और फिर 116400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

16000 की स्ट्राइक पर 54.98 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो मार्च सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16500 पर सबसे ज्यादा 40.94 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17000 की स्ट्राइक पर 37.83 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

17200 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 15.41 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16,800 पर भी 8.41 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 16,700 पर 5.71 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

17000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17400 और फिर 18000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें आईसीआईसीआईजीआई, कोटक बैंक,क्रॉम्प्टन, जीएमआर इंफ्रा, एचयूएल के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

58 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 58 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें एलटीटीएस, ओबेराय रियल्टी, परसिस्टेंट और एनटीपीसी के नाम शामिल हैं।

19 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 19 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें एमएंडएम, बलरामपुर चीनी, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, रैमको सीमेंट और निफ्टी के नाम शामिल हैं।

72 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 72 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें कोटक बैंक, फिन निफ्टी, क्रॉम्प्टन, एलएंडटीएफएच के नाम शामिल हैं।

51 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 51 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें जी एंटरटेनमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस और सेल के नाम शामिल हैं।

FII और DII आंकड़े

24 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1740.71 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,091.07 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

25 मार्च को NSE पर 7 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें Balrampur Chini Mills, Delta Corp, Indiabulls Housing Finance, Vodafone Idea, L&T Finance Holdings, SAIL और Sun TV Networkके नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।