Petrol-Diesel Price Today: पिछले चार दिनों में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। ताजा बढ़ोत्तरी के बाद 25 मार्च को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.81 रुपए प्रति लीटर हो गई है। जबकि डीजल के लिए 89.07 रुपए एक लीटर के लिए चुकाना होगा। पिछले चार दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2.40 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं। नई कीमतें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी हैं।
