Petrol-Diesel Price Today: जानें राजधानी दिल्ली सहित देश के चारों महानगरों में क्या है तेल की कीमत

Petrol-Diesel Price Today: 6 फरवरी यानी सोमवार को देश के चार प्रमुख महानगरों में फ्यूल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आइये जानते हैं कि आज देश भर के अलग अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल किस दाम पर बेचा जा रहा है? अगर सोमवार की बात करें तो आज देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये वहीं एक लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपये है। वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है

अपडेटेड Feb 06, 2023 पर 3:56 PM
Petrol-Diesel Price Today: जानें राजधानी दिल्ली सहित देश के चारों महानगरों में क्या है तेल की कीमत

6 फरवरी को देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है। पेट्रोलियम कंपनियां हर रोज सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। 6 फरवरी यानी सोमवार को देश के चार प्रमुख महानगरों में फ्यूल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आइये जानते हैं कि आज देश भर के अलग अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल किस दाम पर बेचा जा रहा है?

सोमवार को किस भाव पर बिक रहा Petrol-Diesel

सोमवार को देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला। बता दें कि 22 मई 2022 के बाद से ही देश भर में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर चल रहे हैं। अगर सोमवार की बात करें तो आज देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये वहीं एक लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपये है। वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। चेन्नई में आज आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपये और एक लीटर डीजल के लिए 94.24 रुपये खर्च करने होंगे। जबकि कोलकाता में आज पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जा रहा है।

डॉलर में रिकवरी से क्रूड का तेवर पड़ा ठंडा, 1 हफ्ते में ब्रेंट 5% टूटा


बजट में पेट्रोल डीजल के लिए किया गया था ये प्रावधान

2023-24 के केंद्रीय बजट में सरकारी तेल कंपनियों के लिए 30,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की गई थी। ताकी बढ़ी हुई कीमतों के बावजूद सस्ते पेट्रोल और डीजल बेचने में हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। इसके अलावा सरकार ने घर में प्रोड्यूस होने वाले कच्चे तेल के साथ साथ डीजल और एटीएफ के एक्सपोर्ट पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में इजाफा किया है।

कच्चे तेल पर बढ़ाई गई है लेवी

तीन फरवरी को जारी आदेश में कहा गया है कि तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) जैसी कंपनियों द्वारा उत्पादित कच्चे तेल पर लेवी को 1,900 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 5,050 रुपये प्रति टन कर दिया गया है। सरकार ने डीजल के निर्यात पर कर 5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 7.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है, और एटीएफ के विदेशी शिपमेंट पर 3.5 रुपये प्रति लीटर से 6 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। टैक्स की नई दरें 4 फरवरी से लागू हो गई हैं। घरेलू कच्चे तेल और ईंधन निर्यात दोनों पर लेवी अब पिछले महीने के निचले स्तर पर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।