Petrol, Diesel Price: एक महीने से कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जिन राज्यों में VAT घटा वहीं सस्ते हुए रेट

केंद्र सरकार ने 3 नवंबर को एक्साइज ड्यूटी घटाया था उसके बाद से उन्हीं राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है जिन्होंने VAT घटाया है

अपडेटेड Dec 04, 2021 पर 9:54 AM
Story continues below Advertisement
सरकार ने 3 नवंबर को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया था उसके बाद से कोई केंद्र सरकार ने कोई बदलाव नहीं किया

Petrol, Diesel Price Today: देश भर में पेट्रोल की कीमतों में बदलाव हुए आज ठीक एक महीना हो गया। हालांकि दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर VAT कम किया जिससे दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में बड़ी कमी आई है। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर VAT 30% से घटाकर 19.4% कर दिया है। इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 95.41 रुपए होती है। दो दिन पहले दिल्ली सरकार ने VAT घटाया था जिसके बाद से पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

वहीं दूसरी तरफ देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले एक महीने से कोई बदलाव नहीं हुआ है। 3 नवंबर को सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया था जिसके बाद से ही वही रेट चला आ रहा है। केंद्र सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया था जब देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थीं।

Multibagger penny stock ₹1.18 to ₹78: सिर्फ 1 साल में निवेशकों के 1 लाख रुपये बढ़कर हुए 66 लाख


पंजाब और छत्तीसगढ़ के बाद दिल्ली तीसरी विपक्षी पार्टी है जिसने VAT घटाया था। इसके अलावा जिन राज्यों ने भी VAT घटाया था वहां BJP या NDA की सरकार थी।

दिल्ली में VAT घटाने के बाद पेट्रोल प्राइस 95.41 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमतें 109.98 रुपए प्रति लीटर है। मेट्रोपोलिटन सिटी में देखें तो पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा मुंबई में है। कोलकाता में पेट्रोल का प्राइस 104.67 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 101.40 रुपए प्रति लीटर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।