कोविड-19 की वजह से इकोनॉमी पर दबाव होने के बावजूद पिछले डेढ़ साल में शेयर बाजार ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस अवधि में कई शेयरों ने 2021 में मल्टीबैगर शेयरों की सूची में स्थान हासिल किया है और इसमें कुछ penny stocks भी शामिल हैं। सूरज इंडस्ट्रीज (Suraj Industries) के शेयर उनमें से एक है। मिंट की खबर के मुताबिक यह मल्टीबैगर penny स्टॉक ₹1.18 (बीएसई पर 19 अगस्त को बंद भाव) से बढ़कर ₹78.15 (बीएसई पर 3 दिसंबर 2021 को बंद भाव) हो गया है, जिसमें एक साल में लगभग 6500 प्रतिशत का इजाफा दिखा है।
सूरज इंडस्ट्रीज के शेयर भाव पर नजर डालें तो पिछले एक साल से ये penny स्टॉक तेजी से बढ़ रहा है। पिछले एक महीने में, यह penny स्टॉक ₹32.80 से बढ़कर ₹78.15 हो गया, इस अवधि में इस मल्टीबैगर में लगभग 140 प्रतिशत की बढ़त हुई। पिछले 6 महीनों में इस मल्टीबैगर penny स्टॉक की कीमत ₹2.24 से ₹78.15 के स्तर तक बढ़ गई है, जिसमें लगभग 3400 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी तरह सालाना आधार पर सूरज इंडस्ट्रीज के शेयर का भाव ₹ 1.95 से बढ़कर ₹ 78.15 प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया है, जिसमें इस अवधि में लगभग 3900 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।
इस तरह देखा जाये तो ये मल्टीबैगर स्टॉक ₹ 1.18 प्रति शेयर के स्तर से बढ़कर ₹ 78.15 हो गया है यानी कि एक साल के समय में लगभग 66 गुना बढ़ गया है।
सूरज इंडस्ट्रीज के शेयर भाव में आई तेजी के लिहाज से देखा जाये तो यदि एक निवेशक ने एक महीने पहले इस मल्टीबैगर penny स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया होता, तो उसका ₹1 लाख आज ₹2.40 लाख हो जाता। अगर निवेशक ने 6 महीने पहले इस penny स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया होता, तो उसका ₹1 लाख आज ₹35 लाख हो जाता। अगर किसी निवेशक ने बीएसई के इस लिस्टेड स्टॉक में 2021 की शुरुआत में ₹1.95 पर सूरज इंडस्ट्रीज के शेयर खरीदने के लिए ₹1 लाख का निवेश किया होता तो उसका ₹1 लाख आज ₹40 लाख हो गया होता।
इसी तरह, अगर एक निवेशक ने एक साल पहले इस काउंटर में ₹ 1.18 प्रति शेयर के स्तर पर इस penny स्टॉक को खरीदने के लिए ₹1 लाख का निवेश किया था तो आज तक उसमें बने रहने पर उसका ₹1 लाख आज ₹66 लाख हो गया होगा।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)