फिनटेक कंपनियों के सम्मेलन का आज PM मोदी ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा डिजिटल इंडिया ने फिनटेक के बड़े मौके खोले हैं। इनफिनिटी फोरम में PM मोदी बोले कि तकनीक और इनोवेशन भारत की ताकत बन रही हैं। इस फोरम में 70 से ज्यादा देश हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन में RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी शामिल रहे। उन्होंने अन्य विषयों के साथ डिजिटिल टेक्नॉलॉजी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल टेक्नोलॉजी ग्रोथ का इंजन बनेगी और इससे असमानता दूर होगी।
मुकेश अंबानी ने कहा कि स्टार्टअप, टेक इनोवेशन आज के समय की मांग है। मैंने मेरे जीवन काल में अब तक 4 टेक ट्रांजिशन देखे हैं। इतना ही नहीं हर बार आया हुआ नया टेक ट्रांजिशन अलग और पहले से बेहतर रहा है। पहला ट्रांजिशन कंप्यूटर के इस्तेमाल का रहा। दूसरा ट्रांजिशन ICT Revolution का रहा। जबकि तीसरा ट्रांजिशन Mobile & Digital Convergence का रहा।
रिलायंस के चेयरमैन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि चौथा ट्रांजिशन पिछले 100 वर्षों में पहली बार देखा गया है। Digital First Revolution पूरी दुनिया को बदल कर रख देगा। आज हम आज Digital Society की ओर बढ़ रहे हैं। देखा जाये तो आज हर चीज तेजी से डिजिटल की ओर बढ़ रही है। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की अभी सिर्फ शुरुआत हुई है। जबकि Clean & Green ट्रांजिशन तेजी से बढ़ रहा है।
भारत की डिजिटल क्रांति में Jio का अहम योगदान है और आगे भी रहेगा। Digital First से भारत और दुनिया साथ-साथ होंगे। वैसे भी भारत में वर्ल्ड क्लास डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है। रिलायंस द्वारा लाये गये Jio से High Speed डिजिटल कनेक्टिविटी मिली। हालांकि हम अभी फाइनेंस डिजिटाइजेशन के शुरुआती दौर में हैं।
इसके बाद आज के समय सबसे अहम माने जानेवाले डेटा के बारे में उन्होंने कहा कि डेटा आज नया ऑयल बन चुका है। डेटा आज तेल जैसा बहुमूल्य है लेकिन इससे अलग भी है। हालांकि डेटा, डिजिटल के लिए यूनिफॉर्म स्टैंडर्ड जरूरी है। भारत Fintech, Healthtech, Edtech में आगे होगा। इसके साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में प्रेरणादायक नेतृत्व के लिए PM मोदी को धन्यवाद भी दिया।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)