Petrol, Diesel Price Today: देश भर में पेट्रोल की कीमतों में बदलाव हुए आज ठीक एक महीना हो गया। हालांकि दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर VAT कम किया जिससे दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में बड़ी कमी आई है। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर VAT 30% से घटाकर 19.4% कर दिया है। इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 95.41 रुपए होती है। दो दिन पहले दिल्ली सरकार ने VAT घटाया था जिसके बाद से पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
