Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतें हुईं अपडेट, जानिए दिल्ली से मुंबई तक सभी शहरों के रेट

Petrol Diesel Price: देश भर में एक महीने से पेट्रोल-डीजल के दाम में कई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं

अपडेटेड Jun 26, 2022 पर 9:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।

Petrol Diesel Price: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Government OMCs) ने रोज की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। आज यानी रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। एक महीने से ज्यादा समय से तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं।

इन दिनों इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 21 मई से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकार ने मई में पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम कर दी थी। जिसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया था।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव


देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये रुपये प्रति लीटर हैं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 111.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 97.28 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

कोलकाता में पेट्रोल के दाम 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं।

चेन्नई में पेट्रोल के दाम 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.24 रुपये प्रति लीटर हैं।

बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 87.89 रुपये प्रति लीटर हैं।

कितना महंगा है Nifty? Zerodha के Nikhil Kamath ने 2 इंडिकेटर्स का इस्तेमाल करके बताई हकीकत

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।