Petrol Diesel Prices: तेल की कीमतों में आया बड़ा अपडेट, फटाफट चेक करें अपने शहर में आज के नए रेट

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की कीमतें आम लोगों की जेब पर काफी असर डालती हैं। पिछले एक साल से तेल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला है। आखिरी बार 21 मई 2022 को तेल की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला था। एक साल बाद भी लगभग पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें वहीं की वहीं बनी हुई हैं

अपडेटेड May 17, 2023 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपए प्रति लीटर और डीजल 97.82 रुपए प्रति लीटर है

Petrol Diesel Prices: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस हफ्ते लगातार तीसरे दिन तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। 21 मई 2022 से भारत के बड़े शहरों और महानगरों में तेल की कीमतें वहीं की वहीं बनी हुई हैं। बुधवार, 17 मई 2023 को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। दिल्ली में पेट्रोल के लिए आम आदमी को 96.72 रुपए प्रति लीटर खर्च करने होंगे। वहीं डीजल की कीमत दिल्ली में 89.62 रुपए प्रति लीटर बनी हुई है। मुंबई में सभी महानगरों के मुकाबले पेट्रोल और डीजल के लिए लोगों को ज्यादा भुगतान करना पड़ता है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 106.03 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 102.73. रुपए प्रति लीटर बनी हुई है। वहीं चेन्नई में डीजल की कीमत दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से भी अधिक है। चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए ग्राहकों को 94.68 रुपए प्रति लीटर का भुगतान करना होगा। कोलकाता में डीजल की कीमत 92.76 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में डीजल की कीमत 94.27 रुपए प्रति लीटर बनी हुई है।

लखनऊ और पटना के बीच पेट्रोल की कीमतों में लगभग 10 रुपए का अंतर है। लखनऊ में जो पेट्रोल आप 96.62 रुपए प्रति लीटर में खरीद सकते हैं। वहीं पेट्रोल आपको बिहार की राजधानी पटना में 107.24 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। लखनऊ में डीजल की कीमत 89.81 रुपए प्रति लीटर है, तो पटना में 94.04 रुपए प्रति लीटर। हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपए प्रति लीटर और डीजल 97.82 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बेंगलुरु में हैदराबाद की तुलना में तेल की कीमतें काफी कम हैं। बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपए लीटर है।

Tur Price: अरहर की दाल में आ सकती है बड़ी गिरावट, सरकार म्यांमार से खरीदने की कर रही है तैयारी


ऑयल मार्केटिंग कंपनियां तेल की कीमतें कैसे निर्धारित करती हैं?

OMCs जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोजाना पेट्रोल की कीमतों को रिव्यु करती हैं। रिव्यु करने के बाद ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव किया जाता है। ये सारी कीमतें पूरी दुनिया में चली आ रहीं कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर निर्धारित की जाती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।