Get App

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये के पार, जानिए अपने शहर में तेल के भाव

Petrol Diesel Price: देश भर में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 25, 2021 पर 9:46 AM
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये के पार, जानिए अपने शहर में तेल के भाव
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार 24वे दिन पेट्रोल डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं किया है। देश कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी आम आदमी की कमाई पर असर डाल रहे हैं।

इधर इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार की तरफ से एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती के बाद कई राज्य Petrol-डीजल पर लगने वाले वैट (VAT) में कटौती की है। इससे पेट्रोल औऱ डीजल के दाम अपने पीक से कम हुए हैं। अभी भी देश में कई ऐसे राज्य हैं जहां पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी आम आदमी की कमाई पर असर डाल रहे हैं।

देश में अभी सबसे महंगा पेट्रोल गंगानगर में 112.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है जबकि सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये प्रति लीटर के भाव से पोर्टब्लेयर में बिक रहा है।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें