रूसी तेल पर प्राइस कैप के संबंध में जी7 देशों (G7 nations) और अमेरिका की तरफ से हो रही लामबंदी का भारत को बड़ा फायदा हो सकता है। दरअसल, हालात से निपटने के लिए रूस ने नई दिल्ली को एक नया ऑफर दिया है। इसके तहत मॉस्को भारत को पहले से भी कम कीमत पर पेट्रोलियम बेचने का इच्छुक है। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
