रूस अपने तेल को बेचने के लिए संघर्ष करता नजर आ रहा है। क्योंकि उसके खरीदारों को अपने ऊपर रूस समर्थक होने का ठप्पा लगने का डर लग रहा है। इसके अलावा सप्लाई से जुड़ी दिक्कतें और रूस पर और प्रतिबंध लग सकने के डर की वजह से तेल के खरीदार रूस से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से अमेरिका सहित तमाम देशों में कई तरह के प्रतिबंध लाग दिए गए हैं। इसका असर रूस के तेल के एक्सपोर्ट पर देखने को मिल रहा है।
