अमेरिका अपने स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व (SPR) से 18 करोड़ बैरल ऑयल रिलीज करने पर विचार कर रहा है। इसका मकसद क्रूड की कीमतों में कमी लाना है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद क्रूड की कीमतों में जबर्दस्त उछाल आया है। एक समय क्रूड का प्राइस बढ़कर 139 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया था। अभी यह 108 डॉलर प्रति बैरल है। अमेरिका अगर अपने रिजर्व से क्रूड रिलीज करता है तो इससे ऑयल का प्राइस घटेगा। इससे इंडिया को फायदा होगा।
