Yatharth Hospital IPO : यथार्थ हॉस्पपिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लि. ने IPO के जरिये फंड जुटाने के लिए सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर्स जमा किए हैं। इस IPO में 610 करोड़ रुपये के नए इश्यू शामिल होंगे और यह मौजूदा शेयरहोल्डर्स और प्रमोटर्स का 65.5 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा।
OFS में विमला त्यागी द्वारा 37.43 लाख इक्विटी शेयरों, प्रेम नारायण त्यागी द्वारा 20.2 लाख इक्विटी शेयरों और नीना त्यागी द्वारा 7.87 लाख इक्विटी शेयरों की पेशकश की जाएगी।
फंड कहां इस्तेमाल करेगी कंपनी
इश्यू से मिली धनराशि को कंपनी और उसकी आर्म एकेएस मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर का कर्ज चुकाने में इस्तेमाल करेगी। कंपनी और उसकी आर्मर पर 28 फरवरी, 2022 तक क्रमशः) 103.35 करोड़ रुपये और 152.51 करोड़ रुपये का कर्ज था। यथार्थ हॉस्पिटल दिल्ली-एनसीआर में तीन सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों का संचालन करती है। हाल में कंपनी ने मध्य प्रदेश में भी हाल में एक अस्पताल का अधिग्रहण किया है।
नए बाजारों में उतरने की है योजना
कंपनी 137 करोड़ रुपये कैपिटल एक्सपेंडिचर की फंडिंग में इस्तेमाल करेगी। कंपनी अधिग्रहण के जरिये इनऑर्गैनिक ग्रोथ और अन्य रणनीतिक पहलों के लिए 65 करोड़ रुपये की फंडिंग करेगी। कंपनी ने ड्राफ्ट पेपर में कहा, “हम कस्टमर्स के लिए अपनी ऑफरिंग्स में विविधता लाना और नए बाजारों में उतरना चाहते हैं। साथ ही अपने पुराने बाजारों में पैठ बढ़ाना चाहते हैं।”
इस इश्यू के लिए इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज प्रा. लि., एंबिट प्रा. लि. और आईआईएफएल सिक्योरिटीज लीड मैनेजर हैं।
वित्त वर्ष 21 में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 228.67 करोड़ रुपये रहा था, जबकि एक साल पहले यह 146.04 करोड़ रुपये के स्तर पर रहा था। जब इस अवधि में प्रॉफिट 19.59 करोड़ रुपये रहा था, जबकि एक साल पहले कंपनी को 2.05 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।