Cosmo Films Ltd के शेयरों मे जोरदार तेजी देखने को मिली है। मीडिया में इस तरह की खबरें आई है कि कंपनी के महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित CPP उत्पादन ईकाई की क्षमता बढ़ाने के लिए 140 करोड रुपये का निवेश करेगी। कंपनी की इस उत्पादन ईकाई की उत्पादन क्षमता को 25,000 MT प्रति वर्ष करना है।
एक्सचेंज को दी गई एक जानकारी में Cosmo Films के सीईओ पंकज पोदार ने कहा है कि पूरी दुनिया में पैकेजिंग फिल्म के रीसाइकिलेबिलिटी और सस्टेनेबिलिटी पर काफी फोकस किया जा रहा है। सस्टेनेबिलिटी की जरुरत को पूरा करने के लिए CPP के मोनो रियल स्ट्रक्चर और BOPP सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्ट्रक्चर है।
कंपनी की वर्तमान CPP क्षमता अपनी 100 फीसदी ताकत से काम कर रही है। ऐसे में कंपनी बढती जरुरतों को पूरा करने के लिए अपनी वर्तमान ईकाई की उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर फोकस कर रही है। इसके अलावा कंपनी कई दूसरे ग्रोथ योजनाओं पर भी काम कर रही है। जिसमें स्पेशिलाइज़्ड BOPET लाइन, BOPP लाइन से संबंधित योजनाएं शामिल है। इसको ध्यान में रखकर ही करीब 140 करोड़ रुपये की यह विस्तार योजना बनाई गई है। कंपनी इस खर्च का इंतजाम अपने आंतरिक स्त्रोतों और कर्ज के जरिए करेगी। उम्मीद है कि अगले 2 वर्ष में कंपनी अपनी बड़ी उत्पादन क्षमता के साथ काम करने लगेगी।
पिछले 3 साल में इस स्टॉक ने अपने निवेशको को 800 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है जबकि पिछले 1 साल में इसमें लगभग 184 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं 2022 में अब तक इस शेयर ने 26 फीसदी का रिटर्न दिया है।
Cosmo Films के प्रदर्शन पर बात करते हुए IIFL Securities के संजीव भसीन ने CNBC-TV18 से कहा कि Cosmo Films और Uflex यह दो ऐसे स्टॉक है जो 375 रुपये के लेवल के आसपास से हमारे पोर्टफोलियो में शामिल है।