Closing Bell: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, निफ्टी 17500 के नीचे फिसला, टेलिकॉम शेयरों में रही बढ़त - share market live updates stock market today mar 31 latest news bse nse sensex nifty coronavirus max healthcare tata motors | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

MARCH 31, 2022/ 3:42 PM

Closing Bell: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, निफ्टी 17500 के नीचे फिसला, टेलिकॉम शेयरों में रही बढ़त

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 115.48 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 58,568.51 के स्तर पर बंद हुआ। वही निफ्टी 33.50 अंक यानी 0.19 फीसदी की टूटकर 17464.75 के स्तर पर बंद हुआ।

Story continues below Advertisement

closing Bell:मार्च एक्सपायरी के दिन बाजार में दायरे में कारोबार करता नजर आया। सेंसेक्स, निफ्टी में 3 दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा है और बाजार लाल निशान में बंद हुआ है। FMCG, तेल-गैस शेयरों में तेजी रही जबकि IT, मेटल, फार्मा शेयरों में मुनाफावसूली हावी हुई। हालांकि मिडकैप, स्मॉल कैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रहा है। न

Closing Bell: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, निफ्टी 17500 के नीचे फिसला, टेलिकॉम शेयरों में रही बढ़तStock Market Live
MARCH 31, 20223:41 PM IST

Closing Bell:मार्च एक्सपायरी के दिन बाजार में दायरे में कारोबार करता नजर आया। सेंसेक्स, निफ्टी में 3 दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा है और बाजार लाल निशान में बंद हुआ है। FMCG, तेल-गैस शेयरों में तेजी रही जबकि IT, मेटल, फार्मा शेयरों में मुनाफावसूली हावी हुई। हालांकि मिडकैप, स्मॉल कैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रहा है। निफ्टी के 50 में से 29 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रहा है। निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में तेजी रही।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 115.48 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 58,568.51 के स्तर पर बंद हुआ। वही निफ्टी 33.50 अंक यानी 0.19 फीसदी की टूटकर 17464.75 के स्तर पर बंद हुआ।

MARCH 31, 20223:22 PM IST

Advent के स्वामित्व वाली DFM Foods हो सकती है डिलिस्ट, शेयर में 20% तक का उछाल

CNAX brand company DFM Foods : सीएनएएक्स ब्रांड कंपनी डीएफएम फूड्स (DFM Foods) की ओनर और प्रमोटर प्राइवेट इक्विटी कंपनी एड्वेंट इंटरनेशनल (Advent International) की कंपनी के शेयर को एक्सचेंजेस से डिलिस्ट कराने की योजना है। मनीकंट्रोल को 31 मार्च को घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों से यह जानकारी मिली है। कंपनी के शेयर पर इस खबर का खासा असर दिखाई दिया। बीएसई पर डीएफएम फूड्स के शेयर में 20 फीसदी की मजबूती देखने को मिली। अपराह्न 3 बजे कंपनी का शेयर लगभग 13 फीसदी मजबूत होकर 297 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जो उसका एक महीने का उच्चतम स्तर है। इंट्राडे में शेयर ने 314.25 रुपये का उच्चतम स्तर छूआ। पिछले एक साल की बात करें तो शेयर में लगभग 19 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

MARCH 31, 20223:09 PM IST

Multibagger stock: डीमर्जर के एलान के बाद इस स्टॉक ने हिट किया अपर सर्किट

Saregama India के शेयरों ने बीएसई पर आज के कारोबारी सत्रों में 4,828 रुपये पर 5 फीसदी का अपरसर्किट लगता दिखा। कंपनी ने एलान किया है कि वह अपने पूरे डिस्ट्रीब्यूएशन के कारोबार का डीमर्जर करने जा रही है। इस खबर के बाद इस शेयर में जोरदार उछाल देखने को मिला है। इस डीमर्जर के तहत कंपनी के सभी फिजिकल प्रोडक्ट्स जिसमें कारवा ऑन डिजिटल मार्केट प्लेस (Carvaan on digital marketplaces ) के साथ कंपनी के नॉन कोर एसेट शामिल है को डीमर्ज किया जाएगा। इस डीमर्जर में किसी भी तरह का कैश लेनदेन नहीं होगा और डीमर्जर योजना के तहत सारेगामा के वर्तमान शेयर धारकों को उनके प्रति 1 शेयर पर डीमर्जर के बाद बनने वाली कंपनी (Digidrive Distributors Ltd) के 10 रुपये फेस वैल्यू के 2 पूर्ण चुकता शेयर मिलेंगे।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटी ने इस डीमर्ज योजना पर कहा है कि इस डीमर्जर योजना में कंपनी के सिर्फ डिजिटल डिस्ट्रीब्यूएशन शाखा को अलग किया जाएगा। कारवा (Carvaan) का कारोबार पहले की तरह सारेगामा के पास ही रहेगा। जहां तक हमें समझ मे आता है कंपनी की डिस्ट्रीब्यूएशन शाखा कारवा ऑन ई-कॉर्मस प्लेटफॉम पर बिक्री करने का नॉन एक्जिक्लूसिव आधार रखती है जो कि पहले की तरह चालू रहेगा।

MARCH 31, 20222:49 PM IST

Multibagger stocK: DB Realty के शेयरों में आज बीएसई पर 104 रुपये पर 5 फीसदी का अपरसर्किट लगता दिखा। आज इस स्टॉक में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में अपरसर्किट लगा है। 2022 में अब तक इस स्टॉक में 115 फीसदी की तेजी देखने को मिली है जबकि पिछले 1 साल में यह शेयर 334 फीसदी भागा है।

पिछले महीने मुंबई स्थित इस रियल्टी कंपनी ने प्रमोटर ग्रुप और दूसरे निवेशकों को एक से ज्यादा चरणो में वारंट जारी करके ₹1,575 करोड़ जुटाने की योजना का एलान किया था। कंपनी ने कहा था कि इस पैसे का इस्तेमाल कंपनी को कर्ज मुक्त बनाने मे किया जाएगा। कंपनी ने एक्सचेंज को दी गई सूचना में बताया है कि ये फंड डाले जाने के बाद कंपनी के standalone बेसिस पर कर्ज मुक्त हो जाने की संभावना है।

MARCH 31, 20222:31 PM IST

Grasim। स्वीडन की कंपनी Renewcell & Birla Cellulose से करार किया है। सेलुलर फाइबर प्रोडक्शन के लिए करार किया। 2024 तक फाइबर प्रोडक्शन 100,000 tn/yr बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।

MARCH 31, 20222:13 PM IST

GAIL 1083 करोड़ रुपये में 5.7 करोड़ शेयरों के बायबैक की तैयारी में

GAIL (India) Ltd ने गुरुवार को कहा है कि यह 1,083 करोड़ रुपये के खर्च से कंपनी के करीब 5.7 करोड़ शेयरों की बायबैक करेगी। कंपनी ने कहा है कि वह शेयर धारकों फायदा पहुंचाने के लिए अपनी मजबूत बैलेंसशीट का उपयोग करेगी और इसके लिए दूसरी बार बायबैक करने की तैयारी में है। इसके पहले गेल ने 2020-21 में बायबैक पर 1,046.35 करोड़ रुपये खर्च किए थे। कंपनी के बोर्ड ने 190 रुपये प्रति शेयर के भाव पर करीब 1,083 करोड़ रुपये के 5.70 करोड़ शेयरों के बायबैक करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। शेयरों के बायबैक का यह भाव एनएसई पर इस शेयर के बुधवार की क्लोजिंग से 24 फीसदी ऊपर है। गौरतलब है कि बायबैक को शेयर धारकों को फायदा पहुंचाने का एक कर बचाने वाला तरीका माना जाता है। गेल में सरकार की 51.80 फीसदी हिस्सेदारी है। इस बायबैक में सरकार भी भाग ले सकती है। 2020 में सरकार ने गेल के बायबैक में शेयर टेंडर करके 747 करोड़ रुपये इक्टठा किए थे।

MARCH 31, 20221:56 PM IST

NAV INVESTMET के आशीष बहेती की बाजार पर राय

आशीष ने कहा कि आज निफ्टी में दायरे में कारोबार होता हुआ दिखाई दे रहा है। इसमें जो थोड़ी बहुत तेजी नजर आ रही वह आईटी की वजह से नजर आई है। फिलहाल इसमें नये ट्रेड की सलाह नहीं होगी लेकिन जिन्होंने इसमें पोजीशन ले रखी है और उन्हें पोजीशन बना कर रखना है तो उन्हें 17350 या 17400 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। रिस्क रिवार्ड अनुकूल नहीं होने के कारण फ्रेश ट्रेड की सलाह नहीं होगी।

बहेती ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी में भी कोई नया ट्रेड नजर नहीं आ रहा है क्योंकि इसमें बड़े बैंक जैसे की एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई में कोई बड़ा मूव नजर नहीं आ रहा है। इसलिए इसमें भी रेंजबाउंड ट्रेड ही नजर आ रहा है। हालांकि जिनके पास पहले से पोजीशन है वे इसमें 36300 के स्टॉपलॉस के साथ बने रह सकते हैं। इसमें तेजी आई तो इसमें 36600 से 36700 के लेवल देखने को मिल सकते हैं।

MARCH 31, 20221:39 PM IST

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में मामूली गिरावट नजर आई। हालांकि, ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51,00 रुपये के ऊपर चल रहा है। कल सोने का भाव 51,449 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का रेट 66,581 रुपये चल रहा है।

24 कैरेट सोने का भाव 51,435 रुपये पर खुला। कल मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,339 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 14 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51229 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,114 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,576 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30089 रुपये रहा।

MARCH 31, 20221:24 PM IST

UPI ने बनाया रिकॉर्ड, डिजिटल ट्रांजेक्शन वैल्यू 1 लाख करोड़ डॉलर के पार

वित्त वर्ष 2021-22 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की ट्रांजेक्शन वैल्यू 1 लाख करोड़ डॉलर को पार कर गई है। पिछले दो साल में यूपीआई पेमेंट सिस्टम (UPI Payment System) की ग्रोथ बहुत ज्यादा रही है। अब देश के दूरदराज के इलाकों में इसका इस्तेमाल हो रहा है। लोग छोटी रकम की पेमेंट के लिए भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 29 मार्च तक के डेटा जारी किए हैं। इसमें बताया गया है कि फाइनेंशियल ईयर 2021-2022 में यूपीआई की ट्रांजेक्शन वैल्यू (UPI Transaction Value) 83.45 लाख करोड़ रुपये रही। डॉलर और रुपये के एक्सचेंज रेट के हिसाब से 1 लाख करोड़ (ट्रिलियन) डॉलर को रुपये में बदलने पर 75.82 लाख करोड़ रुपये आता है।

मार्च में पहली बार यूपीआई पेमेंट सिस्टम में वॉल्यूम 500 करोड़ को पार कर गया। मार्च की 29 तारीख तक 504 करोड़ ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड किए जा चुके थे। अगर मार्च (29 तारीख तक) में ट्रांजेक्शन वैल्यू की बात करें तो यह 8.8 लाख करोड़ रुपये रहा। यह फरवरी के मुकाबले 7.5 फीसदी ज्यादा है।

MARCH 31, 20221:17 PM IST

बढ़ेंगे खाने के तेलों के भाव?

भारत ने रूस से रिकॉर्ड हाई पर सनफ्लावर तेल खरीदा है। भारत ने रूस से 2150 डॉलर प्रति टन C&F भाव पर सनफ्लावर तेल 45,000 टन खरीदा है। रूस-यूक्रेन जंग से पहले C&F पर सनफ्लावर के भाव 1630 डॉलर प्रति टन थे। मिड अप्रैल में रूस से सनफ्लावर ऑयल की डिलिवरी संभव है। बता दें कि भारत सालाना 25 लाख टन सनफ्लावर तेल का आयात करता है। यूक्रेन से 70%, रूस से 20%, अर्जेंटीना से 10% आयात होता है। ऐसे में जंग के कारण यूक्रेन से सनफ्लावर तेल इंपोर्ट पूरी तरह बाधित है। यूक्रेन के बंदरगाहों पर अब भी 3 लाख टन सनफ्लावर तेल अटका है।

सरसों तेल में भी राहत नहीं

रिकॉर्ड फसल के बावजूद सरसों के भाव में ज्यादा कमी नहीं आई है। मंडियों में MSP से अधिक भाव पर सरसों बिक रहा है। किसानों की तरफ से मंडियों में सप्लाई काफी कम है। सरसों वायदा में बैन हुए करीब 6 महीने का वक्त बीता चुका है।

MARCH 31, 202212:54 PM IST

Tata Sons ने TCS में बेची 0.7% हिस्सेदारी, जानिये और किस टाटा कंपनी ने ग्रुप की IT कंपनी में बेचे अपने शेयर

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) के प्रोमोटर टाटा संस (Tata Sons) ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी की हाल ही में समाप्त शेयर बायबैक योजना (share buyback plan) में कंपनी के 2.48 करोड़ शेयर बेचे। इस तरह टाटा संस ने टीसीएस में अपनी 0.7% हिस्सेदारी बेच दी है। कंपनी द्वारा किये गये खुलासे में ये जानकारी मिली है TCS के हालिया शेयर बायबैक में निवेशकों की रिकॉर्ड भागीदारी देखी गई और कंपनी ने अपने शेयरधारकों से बायबैक के लिए प्रस्तावित शेयरों से सात गुना से ज्यादा शेयर बायबैक के लिए प्राप्त हुए। कंपनी ने शेयरधारकों से 4,500 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 4 करोड़ शेयर खरीदने की पेशकश की थी, ये भाव शेयर के बाजार मूल्य के लिए एक महत्वपूर्ण प्रीमियम भाव था।

MARCH 31, 202212:39 PM IST

रूस ने दिया सस्ते क्रूड का ऑफर, रूसी पेमेंट सिस्टम SPFS पर हो सकता हैं विचार: सूत्र

Bloomberg में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण किए जाने के बाद अमेरिका और दूसरे नाटो देशों द्वारा रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों से उत्पन्न स्थितियों से निपटने के लिए रूस ने भारत को युद्ध पूर्व के घाव पर प्रति बैरल 35 डॉलर डिस्काउंट पर कच्चा तेल देना का प्रस्ताव रखा है।इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि प्रतिबंधों से जूझ रहें रूस ने भारत को अपना यूराल ग्रेड कच्चा तेल युद्ध के पहले के भाव से 35 डॉलर प्रति बैरल कम पर देने का प्रस्ताव रखा है। इसका लक्ष्य भारत को रूस से ज्यादा तेल खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना है। जब से रूस और यूक्रेन के बीच यह लड़ाई शुरु हुई है तब से ब्रेंट के भाव में करीब 10 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी देखने को मिली है। Bloomberg में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक रूस चाहता है कि भारत के साथ इस साल के लिए 1.5 करोड़ बैरल कच्चे तेल के लिए कॉन्ट्रैक्ट के साथ शुरुआत करें। इस बारे में सरकार के स्तरों पर बातचीत हो रही है।

ब्रेंट फ्यूचर 4.71 डॉलर यानी 4.2 फीसदी की गिरावट के साथ 108.58 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं WTI फ्यूचर 5.45 डॉलर यानी 5 फीसदी की गिरावट के साथ 102.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बता दें कि रूस के विदेश मंत्री आज भारत के दौरे पर है। इस दौरे दौरान रूसी पेमेंट सिस्टम SPFS पर भी विचार हो सकता है और भारत कच्चे तेल के होने वाले इमपुट पर रुपया- रूबल के पेमेंट सिस्टम को चुन सकता है।

MARCH 31, 202212:17 PM IST

बढ़ता बजटीय घाटा और महंगाई इंडियन इकोनॉमी के लिए एक बड़ी चुनौती: नोमुरा

नोमुरा की उभरते बाजारों पर आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय इकोनॉमी के सामने बढ़ते बजटीय घाटे और बढ़ती खुदरा महंगाई के रूप में एक बड़ी चुनौती है। इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध का भारत पर अप्रत्यक्ष प्रभाव भी एक बड़ी कठिनाई है। इस रिपोर्ट में दुनिया की 20 बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाओं की खूबियों और कमजोरियों का विश्लेषण किया गया है। इस विश्लेषण में वर्तमान में खड़ी चुनौतियों और विश्लेषण में शामिल देशों के फाइनेंशियल फंडामेंटल्स को आधार बनाया गया है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस विश्लेषण में शामिल लगभग सभी देशों के बजटीय घाटे में कोविड -19 महामारी की वजह से भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके चलते इनका पब्लिक डेट रेश्यो ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। इनमें भी भारत जैसे देश दूसरों की तुलना में इस मामले में ज्यादा बुरी स्थिति में हैं। अपने इस विश्लेषण में नोमुरा ने भारत को ब्राजील, हंगरी, साउथ अफ्रीका और चीन के साथ रखा है जबकि रूस, पेरू, चिल्ली और टर्की को एक दूसरे ग्रुप में रखा है।

MARCH 31, 202212:07 PM IST

GAIL। 190 रुपये प्रति शेयर पर शेयर बायबैक को मंजूरी मिली है। बायबैक पर 1080 करोड़ खर्च करेगी। टेंडर रूट के जरिए बायबैक को बोर्ड मंजूरी मिली है। 22 अप्रैल बायबैक की रिकॉर्ड तारीख रखा है। बायबैक के जरिए 5.69 करोड़ रुपये शेयर जारी करेगी।

MARCH 31, 202211:47 AM IST
IRCON में 15% हिस्सा बेच सकती है सरकार
CNBC TV18 को सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक सरकार IRCON में 15% हिस्सा बेच सकती है। IRCON के OFS की प्रक्रिया तेज हो गई है। OFS के जरिए 600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। सरकार की फिलहाल IRCON में 73% हिस्सेदारी है। OFS के बाद सरकार की हिस्सेदारी 58-60% संभव है। हालांकि खबर पर IRCON की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
MARCH 31, 202211:32 AM IST

Axis Bank Share Price Hike: सिटीग्रुप (Citigroup) के भारतीय उपभोक्ता बैंकिंग कारोबार का 12,325 करोड़ रुपये के नकद सौदे में अधिग्रहण करने के बाद एक्सिस बैंक (Axis Bank) गुरुवार के इंट्रा-डे ट्रेड में लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 763.90 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया। हालांकि शेयर में उछाल कम हुई और 09:22 बजे तक 0.4 प्रतिशत बढ़कर ये 532 रुपये पर कारोबार कर रहा था। जबकि बीएसई सेंसेक्स 0.1 प्रतिशत बढ़कर 58,764 पर पहुंच गया। एक्सिस बैंक के शेयर ने 08 मार्च, 2022 को 637 रुपये के इंट्रा-डे लो को छुआ था जिसके बाद से पिछले 17 कारोबारी सत्रों में स्टॉक में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी अवधि के दौरान, बीएसई बेंचमार्क में 12.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

MARCH 31, 202211:17 AM IST

Ruchi Soya FPO से अधिकांश विदेशी निवेश निकला

बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ो के मुताबिक रूचि सोया के फॉलो ओन पब्लिक ऑफर से विदेशी निवेशकों ने अपनी अधिकांश बिड वापस ले ली है जबकि हाई नेटवर्थ वाले निवेशकों और रिटेल निवेशकों ने मामूली निकासी की है।बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ो के मुताबिक 30 मार्च 2022 तक 97.4 लाख शेयरों के 14,583 आवेदन वापस लिए गए है। इस FPO में QIB ने 78.6 लाख बिड वापस लिए है जबकि हाई नेटवर्थ वाले निवेशकों ने 13.1 लाख बिड वापस लिए है। वहीं रिटेल निवेशकों ने 5.7 लाख शेयरों के बिड वापस लिए है। इस बिड वापसी के साथ ही FPO का कुल सब्सक्रिप्शन 28 मार्च के 3.6 गुने से गिरकर 3.39 गुने पर आ गया है।

MARCH 31, 202211:00 AM IST

Bain Capital acquires IIFL Wealth : बेन कैपिटल 3,679.95 करोड़ रुपये में आईआईएफएल वेल्थ मैनेजमेंट की 24.98 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए सहमत हो गई है। यह हिस्सेदारी आईआईएफएल वेल्थ के मौजूदा प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टर्स जनरल अटलांटिक (General Atlantic) और प्रेम वत्स (Prem Watsa) की फेयरफैक्स होल्डिंग्स (Fairfax Holdings) से खरीदी जाएगी। वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी है।

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बोस्टन, मैसाचुसेट्स हेडक्वार्टर वाली कंपनी 1,661 रुपये प्रति शेयर की दर से जनरल अटलांटिक सिंगापुर फंड और फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग्स कॉरपोरेशन के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी एफआईएच मॉरिशस इनवेस्टमेंट्स से शेयर खरीदेगी। इसके लिए अभी रेगुलेटरी और अन्य जरूरी मंजूरियां लेनी होंगी।

MARCH 31, 202210:40 AM IST

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर इजाफा हुआ है। पिछले 10 दिनों में नौवीं बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के भाव में 80 पैसा प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल का भाव 101.81 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। जबकि डीजल का रेट 93.07 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का प्राइस बढ़कर 116.72 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीजल का भाव 100.94 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 84 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

MARCH 31, 202210:30 AM IST

Axis Bank खरीदेगा CITI Group का कंज्यूमर कारोबार, दिग्गज ब्रोकरेजेस से जानें स्टॉक से कैसे होगी कमाई

MS ने Axis Bank पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 930 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि डील से बैंक की फ्रेंचाइजी मजबूत होगी। हालांकि CITI के ग्राहकों के छोड़ने को मैनेज करना अहम होगा।

CLSA ने Axis Bank पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1080 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि CITI रिटेल बिजनेस डील बैंक के लिए बेहतर है। अर्निंग के 19 गुना पर डील फेयर है और मुनाफे पर इसका असर नहीं होगा।

Jefferies ने Axis Bank पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1004 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि डील से क्रेडिट कार्ड का बेस 31% बढ़ेगा। डील से वेल्थ AUM 42% बढ़ेगा। इसके अलावा डील पर कैपिटल का 2.5% खर्च और CY24 में मुनाफा बढ़ने की उम्मीद है।

MARCH 31, 202210:14 AM IST

Share Market Live Update: मार्च सीरीज के एक्सपायरी के दिन बाजार ने तेजी का चौका लगाया। निफ्टी 17550 के ऊपर नजर आ रहा है। वित्त वर्ष 2022 में करीब 20 परसेंट के रिटर्न दिए है। निफ्टी बैंक और मिडकैप इंडेक्स भी आधा परसेंट से ज्यादा मजबूत है। मार्च सीरीज में मेटल, IT, एनर्जी, फार्मा और रियल्टी शेयरों का बोलबाला रहा । निफ्टी के ये सभी इंडेक्स एक महीने में 7% परसेंट तक भागे।

MARCH 31, 20229:58 AM IST

Mankind Pharma लाएगी IPO, शुरू कीं तैयारियां, 8 अरब डॉलर से ज्यादा हो सकती है वैल्युएशन

Mankind Pharma IPO : भारत की सबसे बड़ी अनलिस्टेड फार्मा कंपनियों में से एक क्रिसकैपिटल (ChrysCapital) के निवेश वाली मैनकाइंड फार्मा ने 2022 में अपना मेगा IPO लॉन्च करने के लिए इनवेस्टमेंट बैंकर्स (investment bankers) के साथ शुरुआती बातचीत शुरू कर दी है। इंडस्ट्री से जुड़े कई सूत्रों ने मनीकंट्रोल से बातचीत में यह जानकारी दी है। मैनकाइंड फार्मा सबसे ज्यादा बिकने वाला कंडोम ब्रांड मैनफोर्स कंडोम्स (Manforce Condoms), कैलोरी 1 (Kaloree 1) और प्रेगा न्यूज (Prega News) कई बड़े उत्पाद बनाती है।एक सूत्र ने कहा, “इस सप्ताह की शुरुआत में मैनकाइंड फार्मा के प्रस्तावित IPO पर चर्चा शुरू हुई है। अभी बातचीत शुरुआती चरण में हैं और इसके जरिए कंपनी इनवेस्टर्स को आंशिक रूप से निकलने का मौका दिया जाएगा, जो एक निश्चित समयसीमा में रिटर्न की उम्मीद कर रहे हैं।”

MARCH 31, 20229:36 AM IST

TEJAS NETWORKS। कंपनी Saankhya labs में 64.4% हिस्सेदारी खरीदेगी । Saankhya labs का सौदा 284 करोड़ रुपये में होगा। डील से कंपनी का 5G प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बेहतर होगा।

MARCH 31, 20229:36 AM IST

आज की शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

ICICI Lombard General Insurance: Buy | LTP: Rs 1,330 | इस स्टॉक में 1,275 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1,420 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में इसमें 6.77 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Ipca Laboratories: Buy | LTP: Rs 1,077 |इप्का लैब में 1,030 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1,145 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में इसमें 6.30 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Mphasis: Buy | LTP: Rs 3,429 | Mphasis में 3,300 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 3,630 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में इसमें 5.90 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

MARCH 31, 20229:27 AM IST

फोकस में TEJAS NETWORKS

कंपनी Saankhya labs में 64.4% हिस्सेदारी खरीदेगी । Saankhya labs का सौदा 284 करोड़ रुपये में होगा। डील से कंपनी का 5G प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बेहतर होगा।

MARCH 31, 20229:19 AM IST

Market Open: प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली है। सेंसेक्स 88.74 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 58,763.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 34.00 अंक यानी 0.20 फीसदी की मजबूती के साथ 17530.35 के स्तर पर नजर आ रहा है।

MARCH 31, 20229:06 AM IST

Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली है। सेंसेक्स 116.52 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 58,800.51 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 32.10 अंक यानी 0.18 फीसदी की मजबूती के साथ 17530.35 के स्तर पर नजर आ रहा है।

MARCH 31, 20229:01 AM IST

बैंक निफ्टी में क्या हो कमाई की रणनीति

बैंक निफ्टी पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका पहला रजिस्टेंस 36480-36660 पर और बड़ा रजिस्टेंस 36750-36910 पर है। जबकि पहला बेस 35840-35690 पर और दूसरा बड़ा बेस 35560-35440 पर है। कल 36000 और 36600 की कॉल में मुनाफा बुक कराया। एक्सपायरी के दिन 36500 रेजिस्टेंस और 36000 पर सपोर्ट दिख रहा है। 36500-36600 कॉल राइटर का जोन और 100 DEMA है। 100 DEMA काफी काफी अहम है। इसके ऊपर अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। 36500-36600 के ऊपर ही नई खरीदारी करें। HDFC Bank और Axis Bank की चाल पर नजर रखें।

MARCH 31, 20228:58 AM IST

निफ्टी में क्या हो कमाई की रणनीति

निफ्टी पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका पहला रजिस्टेंस 17513-34-17574 पर और बड़ा रजिस्टेंस 17610-17655 पर है। जबकि पहला बेस 17437-17385 पर और दूसरा बड़ा बेस 17326-17267 पर है।वमंथली एक्सपायरी के दिन उतार-चढ़ाव ज्यादा रहेगा। तकनीकी तौर पर निफ्टी बेहतर स्थिति में है। RIL, NBFCs से निफ्टी में जोश दिख रहा है। निफ्टी स्पॉट दायरे के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है। 7 अप्रैल की 17600 की कॉल को लॉन्ग कर सकते हैं। कल 17600 की कॉल का भाव 160 तक गया। पहले बेस तक गिरावट पर खरीदारी करें। निफ्टी 17513-534 के ऊपर टिका तो और तेजी आएगी।

MARCH 31, 20228:45 AM IST

FII और DII आंकड़े

30 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1357.47 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,216 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

MARCH 31, 20228:39 AM IST

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

31 मार्च को NSE पर सिर्फ 1 स्टॉक Vodafone Idea F&O बैन में है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

MARCH 31, 20228:37 AM IST

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17416 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17334 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17551 फिर 17605 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 36130 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 35925पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 36480 फिर 36625 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

MARCH 31, 20228:32 AM IST

HALसे सरकार खरीदेगी हेलीकॉप्टर

सरकार ने 15 Light Combat Helicopters खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। Hindustan aeronautics से 3890 करोड़ रुपये के हेलीकॉप्टर खरीदे जाएंगे।

MARCH 31, 20228:25 AM IST

MAX HEALTHCARE में आज ब्लॉक डील संभव

MAX HEALTHCARE में आज बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। KKR PVT EQUITY FUND 2800 करोड़ रुपए के शेयर बेच सकता है। करीब 5% डिस्काउंट पर 340 से 361 के रुपए के बीच प्राइस बैंड तय की गई है।

MARCH 31, 20228:21 AM IST

जानिए आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि एफएंडओ एक्सपायरी के पहले बुल्स एक बार एक्शन में आते दिखे हैं जिसके चलते सेंसेक्स 58,000 के अहम लेवल के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। उन्होंने आगे कहा कि निवेशकों ने रूस-यूक्रेन की शांति वार्ता में हुई प्रगति का स्वागत किया जिससे ग्लोबल स्तरों पर बाजारों को कुछ स्थिरता मिली। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने में सहायता मिलेगी। इसके चलते आज बाजार में रैली भी देखने को मिली।

उन्होंने आगे कहा कि इस समय बाजार अपने अहम रजिस्टेंस लेवल के करीब कारोबार कर रहा है और इसने एक छोटा हैमर कैंडलिस्टक बना लिया है। जब तक निफ्टी 17400 के ऊपर बना हुआ है तब तक इसमें 17,600-17,645 के स्तर तक ब्रेकआउट बने रहने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी के 17,400 के नीचे फिसलने पर यह 17,350-17,265 तक की कमजोरी दिखा सकता है।

Choice Broking के सचिन गुप्ता का कहना है कि तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी पिछले लगातार 3 कारोबारी सत्रों से तेजी के मूड में है और अपने पिछले स्विंग हाई के ऊपर चला गया है। इंडेक्स डेली चार्ट पर 100EMA के ऊपर टिका हुआ है जो आगे आने वाले दिनों में बाजार में तेजी बने रहने का संकेत है। इसके अलावा RSI और MACD जैसे टेक्निकल इंडिकेटर्स भी बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं। निफ्टी के लिए 17,340 के स्तर पर सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं 17,650 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। जबकि बैंक निफ्टी के लिए 35,700 पर सपोर्ट और 36,900 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

MARCH 31, 20228:19 AM IST

AXIS BANK और CITI में हुई डील

सिटी के कंज्यूमर बिजनेस को एक्सिस बैंक 12 हजार 325 करोड़ रुपए में खरीदेगा। सिटी के 3600 कर्मचारी Axis Bank में ट्रांसफर होंगे, डील 2023 के जून तक पूरी हो सकती है।

MARCH 31, 20228:17 AM IST

बुधवार को कैसी थी बाजार की चाल

मार्च डेरीवेटिव्स कॉन्ट्रैक्टों के एक्सपायरी के पहले 30 मार्च 2022 को बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त देखने को मिली। कल के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहे। बैकिंग, फाइनेंसियल्स, ऑटो और आईटी स्टॉक्स ने कल के कारोबार में बाजार को जोरदार सपोर्ट दिया। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही शांति-वार्ता में कुछ सकारात्मक संकेत निकलकर आए हैं। इसके चलते पूर्वी यूरोप के जियोपोलिटिकल तनाव में कुछ कमी आने की उम्मीद बढ़ी है। इससे से भी बाजार सेंटीमेंट को सपोर्ट मिला है।

बीएसई सेंसेक्स कल 740 अंकों की बढ़त के साथ 58684 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 173 अंकों की बढ़त के सात 17498 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल अपना पिछले हफ्ते का कंसोलीडेशन जोन तोड़ दिया और डेली चार्ट पर एक छोटे आकार का बुलिश कैंडल बनाया।

MARCH 31, 20228:16 AM IST

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

FY22 के आखिरी कारोबारी दिन ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशिया में MIXED रुझान नजर आ रहा है। हल्की बढ़त के साथ SGX NIFTY 17 हजार 525 के ऊपर के निकल गया है। DOW FUTURES में करीब 100 अंकों की मजूबती है। हालांकि कल 4 दिनों की तेजी के बाद अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद हुए थे।

MARCH 31, 20228:15 AM IST

Share Market Live Update: सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।