Commodity Market: कॉटन की कीमतों में दबाव, 2 साल की ऊंचाई से फिसला भाव, जानें अन्य कमोडिटी का क्या है हाल

इंटरनेशनल मार्केट में कॉटन की कीमतों में दबाव दिख रहा है। भाव 2 सालों की ऊंचाई से फिसल गए हैं। कॉटन का भाव $88 से फिसलकर $82 के नीचे आया। अप्रैल 2024 के बाद भाव $88 के पार गए थे

अपडेटेड May 18, 2026 पर 5:12 PM
Story continues below Advertisement
Cotton price : इंटरनेशनल मार्केट में कॉटन की कीमतों पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में 7 फीसदी टूटा। जबकि 1 महीने में इसमें 2 फीसदी की तेजी आई।

Commodity Market: इंटरनेशनल मार्केट में कॉटन की कीमतों में दबाव दिख रहा है। भाव 2 सालों की ऊंचाई से फिसल गए हैं। कॉटन का भाव $88 से फिसलकर $82 के नीचे आया। अप्रैल 2024 के बाद भाव $88 के पार गए थे। इंटरनेशनल मार्केट में कॉटन की कीमतों पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में 7 फीसदी टूटा। जबकि 1 महीने में इसमें 2 फीसदी की तेजी आई। वहीं इस साल अब तक कॉटन का भाव 27 फीसदी चढ़ा है। जबकि 1 साल में इसमें 24 फीसदी की तेजी आई।

USDA की गुरुवार की एक्सपोर्ट सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, US एक्सपोर्ट बिजनेस अब 10.863 मिलियन RB पर है, जो USDA के अनुमान का 97% है और 105% की औसत बिक्री की रफ्तार से पीछे है। एक्सपोर्ट शिपमेंट USDA के अनुमान का 71% है और 73% की औसत रफ्तार से पीछे है।

ग्वार में रफ्तार?


वहीं NCDEX पर ग्वार पैक में तेजी है। 11200 के पार ग्वार गम का भाव निकला। जबकि ग्वार सीड का भाव 5700 के पार निकला। कीमतों में लगातार दूसरे हफ्ते तेजी देखने को मिल रही है। बाजार में खरीद बढ़ने से तेजी आई। मजबूत मांग से भी सपोर्ट मिल रहा।

क्रूड में उबाल बरकरार

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड में उबाल बरकरार है। ब्रेंट का भाव 111 डॉलर के पार निकला है। MCX पर भी दाम `9800 के ऊपर निकला है। एक दिन में 2% से ज्यादा की तेजी आई। US-ईरान में तनाव बढ़ने से दाम चढ़ें। ट्रंप के बयान से कीमतों में उछाल आया।

बता दें कि डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर चेतावनी दी। ईरान के लिए वक्त तेजी से निकल रहा है। ईरान को बहुत जल्द कदम उठाने होंगे। तेजी नहीं दिखाई, तो उसके लिए कुछ भी नहीं बचेगा। फैसला लेने का वक्त बहुत कम बचा है।

ट्रंप ने जेडी वेंस, स्टीव विटकॉफ के साथ बैठक की। मार्को रुबियो, जॉन रैटक्लिफ भी मौजूद रहे। ईरान युद्ध पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई थी। कल राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक संभव है।

Silver Price Today: एमसीएक्स पर फिसली चांदी, ₹2.70 पर पहुंचा भाव, अब क्या हो निवेश रणनीति

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।