Get App

Silver Gold Price Today : डॉलर में तेजी के चलते एमसीएक्स पर सोने में गिरावट, जानिए आज कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई

Silver Gold Price Today : बाजार जानकारों का कहना है कि सोने की कीमतों में वोलैटिलिटी जारी रह सकती है। उनका सुझाव है कि शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के उछाल पर मुनाफावसूली करने की रणनीति अपनानी चाहिए

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 06, 2026 पर 10:34 AM
Silver Gold Price Today : डॉलर में तेजी के चलते एमसीएक्स पर सोने में गिरावट, जानिए आज कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई
Gold Rate Today : पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन का सुझाव है कि हर उछाल पर लॉन्ग पोजीशन में मुनाफावसूली की जानी चहिए

Silver Gold Price Today : अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण आई मुनाफावसूली के चलते सोमवार, 6 अप्रैल का कारोबारी सत्र में एमसीएक्स पर सोने की दर में गिरावट आई है। अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें उच्च स्तर पर बनी हुई हैं,जिससे मंहगाई बढ़ने का डर बढ़ गया है। इसके अलावा,मजबूत अमेरिकी जॉब डेटा ने निकट भविष्य में अमेरिकी फेड दर से कटौती की संभावना और कम हो गई है। इसके चलते डॉलर में मजबूती आई है। इसका असर सोने पर देखने को मिल रहा है।

10.05 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का जून वायदा 324 रुपए यानी 0.22 फीसदी की कमजोरी के साथ 149,425 रुपए पर नजर आ रहा था। वहीं, चांदी का मई वायदा 768.00 रुपए यानी 0.33 फीसदी की कमजोरी के साथ 231,935 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

डॉलर इंडेक्स 100 से ऊपर बना हुआ है,जिससे विदेशी बाजारों में सोने की कीमतें महंगी बनी हुई है। डॉलर इंडेक्स में बढ़ोतरी मुख्य रूप से कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण हुई है। चूंकि कच्चे तेल का कारोबार ज्यादातर डॉलर में होता है,इसलिए कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी से डॉलर की मांग बढ़ जाती है।

कच्चे तेल की कीमतें कई सालों के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रही हैं। सोमवार सुबह ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा था। 28 फरवरी से शुरू हुआ अमेरिका-ईरान युद्ध अपने छठे सप्ताह में प्रवेश कर गया है। इससे कच्चे तेल को सपोर्ट मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें