Market cues : टेक्निकल इंडीकेटर काफी हद तक मंदड़ियों के पक्ष में, बाजार में कमजोरी जारी रहने की उम्मीद

Trade setup for today : गुरुवार की रिकवरी के बावजूद टेक्निकल इंडीकेटर काफी हद तक मंदड़ियों के पक्ष में हैं। निफ्टी को 23,500 की ओर बढ़ने के लिए 23,000 ज़ोन से ऊपर जाने और टिकने की जरूरत है। ऐसा होने तक निफ्टी के लिए 22500 पर तत्काल सपोर्ट और उसके बाद 22,200 पर अगला बड़ा सपोर्ट रहेगा। निफ्टी के दायरे में ही रहने की उम्मीद है

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 9:09 AM
Story continues below Advertisement
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 2 अप्रैल को बढ़कर 1.09 हो गया,जबकि पिछले सत्र में यह 0.93 था

Trade setup for today : निफ्टी ने तेज गैप-डाउन शुरुआत के बाद 'यू' टर्न लिया और 2 अप्रैल को आई वैल्यू बाइंग, रुपए की मजबूती और टेक्नोलॉजी शेयरों में आई तेजी के दम पर मामूली बढ़त पर बंद हुआ। हालांकि,भू-राजनीतिक तनाव और तेल की कीमतें में तेजी फोकस में बनी हुई हैं। ऐसे में जब तक युद्धविराम नहीं होता और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से नहीं खोला जाता,तब तक तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना बनी रहेगी। गुरुवार की रिकवरी के बावजूद तकनीकी इंडीकेटर काफी हद तक मंदड़ियों के पक्ष में हैं। निफ्टी को 23,500 की ओर बढ़ने के लिए 23,000 ज़ोन से ऊपर जाने और टिकने की जरूरत है। ऐसा होने तक निफ्टी के लिए 22500 पर तत्काल सपोर्ट और उसके बाद 22,200 पर अगला बड़ा सपोर्ट रहेगा। निफ्टी के दायरे में ही रहने की उम्मीद है

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 22,330, 22,189 और 21,960

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 22,788, 22,930 और 23,159

दिन के निचले स्तर से तेज रिकवरी के बाद निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाई। हालांकि, लोअर हाई-लोअर लो फॉर्मेंशन बरकरार है। सभी अहम मूविंग एवरेज नीचे की ओर रुख किए हुए हैं और 100-डे ईएमए 200-डे ईएमए से नीचे बना हुआ है। निफ्टी 78.6 फीसदी फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट (अप्रैल 2025 के निचले स्तर से जनवरी 2026 के हाई तक की रैली) से ऊपर बंद नहीं हो सका। आरएसआई 40 से नीचे बना हुआ है,हालांकि सिग्नल लाइन से ऊपर है। जबकि एमएसीडी रिफरेंस और ज़ीरो लाइनों के नीचे बना हुआ है, हालांकि हिस्टोग्राम की कमजोरी और कम हो गई है। यह सब संकेत करता है कि शॉर्ट टर्म पुल बैक के बावजूद मेन रुझान कमजोर बना हुआ है।

बैंक निफ्टी

पिवट प्वाइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 51,757, 52,177 और 52,856

पिवट प्वाइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 50,400, 49,980 और 49,302

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 53,788, 55,312

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 50,705, 47,696

बैंक निफ्टी 0.2 फीसदी बढ़कर बंद हुआ और गैप-डाउन ओपनिंग के बाद डेली चार्ट पर लोअर शैडो के साथ एक लॉन्ग ग्रीन कैंडल भी बनी। यह निचले स्तर पर आई खरीदारी के साथ अच्छे मूड का संकेत है। हालांकि,लोअर हाई-लोअर लो फॉर्मेशन बरकरार है। सभी मूविंग एवरेज नीचे की ओर बढ़ रहे हैं और 50-डे ईएमए 100-डे और 200-डे ईएमए से नीचे बनी हुई है। आरएसआई 35.13 पर 40 के स्तर से नीचे बना हुआ है,जबकि एमएसीडी सिग्नल और जीरो लाइनों दोनों से नीचे है। हिस्टोग्राम में कमजोरी लगातार कम हो रही है। इस सबसे संकेत मिलता है कि ओवरऑल रुझान उतार-चढ़ाव के साथ मंदी का बना हुआ है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2 अप्रैल को ₹9,931 करोड़ की इक्विटी बेचकर अपनी बिक्री का सिलसिला आगे बढ़ाया। हालांकि,घरेलू संस्थागत निवेशकोंने ₹7,200 करोड़ से अधिक की इक्विटी खरीदकर बाजार को अपना सपोर्ट प्रदान किया।

इंडिया VIX

मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX पिछले सत्र में 10.32 प्रतिशत गिरने के बाद गुरुवार को 2.04 प्रतिशत बढ़कर 25.52 पर पहुंच गया,जो कि तेजड़ियों के लिए बढ़ी हुई चिंताओं का संकेत है। जब तक यह 25 के स्तर के आसपास मंडराता रहेगा,तेजड़िए असहज रह सकते हैं। तेजड़ियो को राहत देने के लिए इसे 20 के स्तर से नीचे गिरने की जरूरत है।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 2 अप्रैल को बढ़कर 1.09 हो गया,जबकि पिछले सत्र में यह 0.93 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।