Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2 अप्रैल को ₹9,931 करोड़ की इक्विटी बेचकर अपनी बिक्री का सिलसिला आगे बढ़ाया। हालांकि,घरेलू संस्थागत निवेशकोंने ₹7,200 करोड़ से अधिक की इक्विटी खरीदकर बाजार को अपना सपोर्ट प्रदान किया

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 8:31 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : आज से RBI की 3 दिनों की पॉलिसी मीटिंग शुरू हो रही है। RBI का फैसला 8 अप्रैल को आएगा

Market news : भारतीय इक्विटी बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी के 6 अप्रैल को गिरावट के साथ खुलने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी गिरावट के साथ 22,672.50 के आसपास कारोबार करते हुए कुछ ऐसे ही संकेत दे रहा है। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

2 अप्रैल को भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बाजार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे थे। भारतीय रुपये में 12 सालों से अधिक की सबसे बड़ी बढ़त दर्ज होने के बाद आईटी शेयरों के सपोर्ट से निफ्टी 22,700 से ऊपर बंद हुआ था। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 185.23 अंक या 0.25 प्रतिशत ऊपर 73,319.55 पर और निफ्टी 33.70 अंक या 0.15 प्रतिशत ऊपर 22,713.10 पर बंद हुआ था।


गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी 28.50 अंक यानी 0.13 फीसदी की कमजोरी के साथ 22,675 के आसपास कारोबार कर रहा है। ये सेंसेक्स-निफ्टी के लिए निगेटिव संकेत है।

एशियाई बाजार

एशियाई शेयर बाज़ारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रही है। फिलहाल गिफ्ट निफ्टी 28.50 अंक यानी 0.13 फीसदी की कमजोरी के साथ 22,675 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं,निक्केई 1.62 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। स्ट्रेट टाइम्स भी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग में 0.71 फीसदी की कमजोरी है। ताइवानी बाजार आज बंद है। कोस्पी में 2.10 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। हालांकि,शांघाई कंपोजिट भी आज बंद है।

अमेरिकी बाजार

भारी गिरावट से उबरने के बाद अमेरिकी स्टॉक मार्केट गुरुवार को मिलेजुले बंद हुए थे। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.13 फीसदी गिरकर 46,504.67 पर, एसएंडपी 500 0.11 फीसदी बढ़कर 6,582.69 अंक पर और नैस्डैक कंपोजिट 0.18 फीसदी बढ़कर 21,879.18 पर बंद हुआ था।

डॉलर इंडेक्स

आज सोमवार को डॉलर में स्थिरता दिख रही है। जबकि, येन 160 प्रति डॉलर के अहम स्तर पर पहुंच गया है। घबराए निवेशकों ने बढ़ते ईरान युद्ध पर नजरें बनाए हुई हैं। अब सभी की निगाहें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की नई समय सीमा पर है। फिलहाल US डॉलर इंडेक्स 100.23 पर दिख रहा है।

US बॉन्ड यील्ड

अमेरिका में 10-ईयर ट्रेजरी बांड यील्ड 1.7 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 4.35 फीसदी हो गई है। वहीं, 2-ईयर यूएस ट्रेजरी बांड यील्ड 2.2 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 3.86 फीसदी पर नजर आ रही है।

एशियन करेंसी

सोमवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई मुद्राएं मिलेजुले रुख के साथ कारोबार कर रही है। सिंगापुर डॉलर,ताइवान डॉलर,फिलीपींस पेसो गिरावट लीड कर रही है। वहीं,दक्षिण कोरियाई वोन,थाई बात,चीन रेनमिनबी और इंडोनेशियाई रुपिया में बढ़त है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2 अप्रैल को ₹9,931 करोड़ की इक्विटी बेचकर अपनी बिक्री का सिलसिला आगे बढ़ाया। हालांकि,घरेलू संस्थागत निवेशकोंने ₹7,200 करोड़ से अधिक की इक्विटी खरीदकर बाजार को अपना सपोर्ट प्रदान किया।

होर्मुज खोलो,वरना कर देंगे तबाह : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते की उम्मीद जताते हुए कहा कि ईरान से बातचीत जारीहै। इससे पहले उन्होंनें धमकी देते हुए कहा कि होर्मुज खोलो वरना तबाह कर देंगे। मंगलवार से ईरान के पावर प्लांट और पुलों कहर बरपाएंगे। इधर ईरान ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया तो दुश्मनों को नरक दिखा देंगे।

क्रूड में तेजी,$111/bbl के ऊपर ब्रेंट

होर्मुज पर ट्रंप के नए अल्टीमेटम से क्रूड में तेजी आई है। क्रूड 111 डॉलर के ऊपर निकल गया है। उधर डॉलर की मजबूती से सोने में नरमी आई है। कॉमेक्स गोल्ड 4700 डॉलर के नीचे आ गया है।

मिले-जुले रहे बैंक, NBFCs के कारोबारी अपडेट

वीकेंड पर कई बैंकों और NBFCs ने चौथी तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए। HDFC बैंक ने कहा कि कारोबार में उम्मीद से कहीं बेहतर ग्रोथ रही रही है। एक्सिस बैंक के कारोबार में भी जोरदार मोमेंटम दिखा। वहीं कोटक बैंक की डिपॉजिट ग्रोथ उम्मीद से कम रही। साथ ही इंडसइंड बैंक के कारोबार में गिरावट दिखी।

Q4 में DMART के अच्छे बिजनेस अपडेट, डाबर ने भी जताई रिकवरी की उम्मीद

Q4 में DMART के बिजनेस अपडेट अच्छे रहे हैं। कंपनी का रेवेन्यू 19 फीसदी बढ़ा है। इसने 58 नए स्टोर भी खोले हैं। इधर डाबर ने भी घरेलू FMCG बिजनेस में डिमांड रिकवरी के संकेत दिए हैं। कंपनी ने कहा है कि होम और पर्सनल केयर में मिड-टीन्स ग्रोथ संभव है।

आज से RBI MPC की बैठक

आज से RBI की 3 दिनों की पॉलिसी मीटिंग शुरू हो रही है। RBI का फैसला 8 अप्रैल को आएगा। CNBC-TV18 के पोल के मुताबिक इस बार रेपो दरों में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है।

 

 

Market trend : पिछले 20 सालों में 15 बार अप्रैल ने दिया पॉजिटिव रिटर्न, क्या इस बार जारी रह पाएगा तेजी का ट्रेंड?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।