Silver Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऑलटाइम हाई पर पहुंची चांदी, भारत में भी कीमतें ₹2 लाख के पार

Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों ने गुरुवार 11 दिसंबर को नया रिकॉर्ड बना दिया। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का दाम 62.50 डॉलर प्रति औंस के अपने नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। इस तेज उछाल के बाद अब भारतीय बाजारों में भी चांदी का दाम 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है।

अपडेटेड Dec 11, 2025 पर 11:11 AM
Story continues below Advertisement
Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दिसंबर बैठक में महीनों बाद पहली बार ब्याज दरों में कटौती की

Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों ने गुरुवार 11 दिसंबर को नया रिकॉर्ड बना दिया। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का दाम 62.50 डॉलर प्रति औंस के अपने नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। इस तेज उछाल के बाद अब भारतीय बाजारों में भी चांदी का दाम 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है। घरेलू कीमतें अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और उद्योगों से जारी मजबूत मांग का सीधा असर झेल रही हैं।

इस उछाल की वजह पिछले हफ्ते ग्लोबल लेवल पर आए आर्थिक आंकड़े रहे। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दिसंबर बैठक में महीनों बाद पहली बार ब्याज दरों में कटौती की, जिसके बाद डॉलर और बॉन्ड यील्ड में कमजोरी आ गई। वहीं दूसरी चांदी समेत दूसरी कीमती धातुओं में खरीदारी आई।

फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के संतुलित और नरम रुख ने बाजारों को संकेत दिया कि ब्याज दरें आगे और नीचे आ सकती हैं। इससे चांदी की कीमतों को मजबूती मिली।


फेड के रुख बदलने से मिला सपोर्ट

फेडरल रिजर्व के रुख में नरमी के बाद डॉलर इंडेक्स भी गुरुवार को लगभग दो महीनों के सबसे निचले स्तर पर 98.58 तक फिसल गया। इससे निवेशकों की सोना और चांदी जैसे दूसरे सुरक्षित निवेश विकल्पों की तरफ बढ़ी। इसका सीधा फायदा चांदी को मिला। शेयर बाजारों को भी फेड के इस नरम रुख से सपोर्ट मिला। वॉल स्ट्रीट में आई तेजी का असर गुरुवार को एशियाई बाजारों में भी देखने को मिला।

VT मार्केट्स के ग्लोबल स्ट्रैटेजी ऑपरेशंस लीड रॉस मैक्सवेल का कहना है कि फेड की दिसंबर दर कटौती एक “संतुलित बदलाव” दिखाती है। उन्होंने कहा कि अगर नए टैरिफ नहीं लगाए जाते, तो महंगाई का दबाव कम हो सकता है। लेकिन हालिया अमेरिकी सरकारी शटडाउन के कारण लेबर मार्केट के आंकड़ों में गड़बड़ी और डेटा की कमी से फेड को आर्थिक स्थिति का सही आकलन करने में मुश्किल हो रही है।

उन्होंने कहा कि AI-आधारित उत्पादकता में बदलाव कई सेक्टर्स को अलग-अलग दिशा में ले जा रहे हैं, जिससे K-शेप्ड इकॉनमी का संकेत मिलता है, जहां कुछ सेक्टर्स तेजी पकड़ेंगे जबकि कई सेक्टर्स पीछे रह जाएंगे।

क्यों बढ़ रही हैं चांदी की कीमतें?

चांदी को दो वजहों से फायदा मिल रहा है। एक, निवेशक इसे निवेश का सुरक्षित विकल्प मानकर खरीद रहे हैं। वहीं दूसरा इसकी इंडस्ट्रियल मांग भी मजबूत है। इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और ग्रीन एनर्जी सेक्टरों से लगातार बढ़ती मांग ने इसकी कीमतों को और मजबूती दी है। डॉलर की नरमी और ब्याज दरों में कमी की उम्मीदों ने भी चांदी में निवेश को बढ़ावा दिया है।

भारत में चांदी की कीमतें

देश के ज्यादातर राज्यों में सिल्वर ने नया पीक बनाया है। आज 11 दिसंबर 2025 को चांदी 2000 रुपये महंगी हुई है। चेन्नई में चांदी का रेट 2,09,000 रुपये के स्तर है। दिल्ली में चांदी का रेट 2,01,000 रुपये है। चांदी का दाम अपने पुराने पीक लेवल पर आ चुका है। अब देखना होगा कि चांदी अपना नया पीक क्या बनाती है।

यह भी पढ़ें- Gold price today : US रेट कट ने सोने-चांदी में भरा जोश, जानिए कमोडिटी में आज कहां हो सकती है कमाई

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।