Silver Prices: लगातार ऊंचाइयों को छूने के बाद चांदी की कीमतों में अब तेज गिरावट देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) शुक्रवार 17 अक्टूबर को चांदी के वायदा भाव में लगभग 10% की गिरावट आई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 6% तक लुढ़क गई। इसके साथ ही चांदी का भाव अब इसके 54 डॉलर प्रति औंस के ऑलटाइम हाई से नीचे फिसल गया है।
