Get App

Gold Silver price today :पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बावजूद नहीं बढ़ रही सोने की कीमतें, जानिए वजह

Gold Silver price today : मज़बूत डॉलर और बढ़ती महंगाई के चलते US फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना है। ऐसे में पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बावजूद सोने की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हो रही है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 14, 2026 पर 9:36 AM
Gold Silver price today :पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बावजूद नहीं बढ़ रही सोने की कीमतें, जानिए वजह
ग्लोबल मंदी और भू-राजनीतिक तनाव में और बढ़ोतरी के कारण,2026 में सोने की कीमतें मौजूदा स्तरों से लगभग 15-20 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं

प्रथमेश माल्या

Gold Silver price today : अमेरिका-इज़राइल- ईरान के बीच संघर्ष 28 फरवरी,2026 को शुरू हुआ। इस लड़ाई में ईरानी लीडरशिप और बुनियादी ढांचे पर हमले शामिल किए जा रहे है। 13 मार्च तक यानी लगभग दो हफ़्ते बाद सोने की कीमतें 5,277 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर से लेकर 5,054 डॉलर प्रति औंस के न्यूनतम स्तर के दायरे में रहीं हैं। 13 मार्च तक MCX पर,सोने की कीमतें 1,69,880 रुपये (यानी 27 फरवरी का उच्चतम स्तर) से लेकर 1,59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में रहीं है।

झगड़े की जड़ : अमेरिका/इज़राइल ने ईरान पर हमला क्यों किया? यह कब तक चलेगा ये संघर्ष?

अमेरिका और इज़राइल,ईरान द्वारा परमाणु हथियार बानने को प्रयास को लेकर खुश नहीं हैं। इसलिए,उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया। इन हमलों के चलते ईरान के सर्वोच्च नेता,अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु हो गई,जो 1989 से देश का नेतृत्व कर रहे थे। अब यह युद्ध और भी ज़्यादा बढ़ गया है,जिससे कमोडिटीज़ के लिए एक 'जियोपोलिटिकल रिस्क प्रीमियम' (geopolitical risk premium) पैदा हो गया है, और 'स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़' (Strait of Hormuz) से तेल और गैस के सप्लाई में बाधा उत्पन्न हो गई है। यह एक ऐसा प्रमुख जलमार्ग है जिससे होकर दुनिया भर के 20 प्रतिशत तेल की खेप गुज़रती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें