Sugar News:अच्छे स्टॉक और अच्छी पैदावार की उम्मीद से 5 साल निचले स्तर पर शुगर का भाव पहुंच चुका है। यानी देश में चीनी ज्यादा है। चीनी के भाव 2020 के स्तर से लुढ़का। दरअसल, शुगर उत्पादक सरकार से निर्यात की इजाजत देने की गुहार कर रहे हैं। निर्यात बढ़ने से घरेलू स्टॉक का दबाव कम होगा। इस बार अच्छे मॉनसून के चलते भारत में चीनी उत्पादन बढ़ने की संभावना है।
