Get App

चीनी शेयरों की बढ़ी मिठास, जानें इंटरनेशनल मार्केट में कीमतें बढ़ने की क्या रही वजह

चीनी के दाम इंटरनेशनल मार्केट में बारह साल की ऊंचाई पर पहुंच गये हैं। इसकी वजह ये है कि ब्राजील में एथेनॉल के दाम 3 महीनों की ऊंचाई पर पहुंच गये हैं। वहीं दूसरे सबसे बड़े चीनी निर्यातक देश थाईलैंड में भी अबकी बार चीनी की फसल 18 प्रतिशत कमजोर रह सकती है। इसकी वजह से भी चीनी के दाम चढ़ रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2023 पर 2:02 PM
चीनी शेयरों की बढ़ी मिठास, जानें इंटरनेशनल मार्केट में कीमतें बढ़ने की क्या रही वजह
इस बार भारत में चीनी का उत्पादन कम होने की आशंका बनी हुई है। भारत के एक्सपोर्ट बैन से भी इंटरनेशनल बाजार में तेजी नजर आ रही है

चीनी शेयरों में आज जोरदार तेजी देखी जा रही है। सुबह के कारोबार में बलरामपुर चीनी का स्टॉक 2 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 412 रुपये के स्तर दिखाई दिया। वहीं धामपुर शुगर करीब 4 प्रतिशत ऊपर 271 के स्तर पर नजर आया। त्रिवेणी शुगर का स्टॉक 2 प्रतिशत चढ़कर 364 के स्तर पर दिखाई दिया। वहीं श्री रेणुका का शुगर 4 प्रतिशत बढ़कर 50 रुपये के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखा। मवाना शुगर के स्टॉक में 3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। ईआईडी पैरी, अवध शुगर, डालमिया भारत और द्वारिकेश शुगर के शेयर में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में कीमतें बढ़ने से चीनी शेयरों की मिठास बढ़ी है।

चीनी शेयरों में तेजी क्यों है ये बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ की मनीषा गुप्ता ने कहा कि चीनी के रॉ मटेरियल के दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बारह साल के उच्च स्तर पर पहुंच गये हैं। इसके दाम 27 सेंट प्रति पाउंड का दाम बढ़ते हुए दिखाई दिये हैं। इसके अलावा कच्चे तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वोलैटाइल होने का असर भी चीनी के दाम पर दिखाई दे रहे हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में दिखेगी 70 लाख टन चीनी की किल्लत

ऐसा माना जा रहा है कि अबकी बार भारत चीनी का एक्सपोर्ट नहीं करेगा। इसकी वजह से इंटरनेशनल मार्केट में 60 से 70 लाख टन चीनी की कमी हो सकती है। इसकी वजह से भी चीनी के भाव में तेजी नजर आ रही है। वहीं पिछले एक साल में इंटरनेशनल मार्केट में चीनी के दाम में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें