एक एक्सपर्ट ने सिर्फ 1 दिन में कमाया 5% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने 5 स्टॉक्स पर खेला दांव

ICICI Bank पर EQUINOX Research के पंकज रांदड़ ने 925 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 880 रुपये के लक्ष्य के लिए 941 रुपये पर स्टॉपलॉस लगा कर खरीदारी करें। Muthoot Finance पर IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने 1287 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 1360 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Oct 25, 2023 पर 12:40 PM
Story continues below Advertisement
Zee Enterprises पर Arihant Capital के रत्नेश गोयल ने 243 रुपये के लेवल पर 220 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। EQUINOX Research के पंकज रांदड़, IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल और Arihant Capital के रत्नेश गोयल के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 5.7% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर ब्रिजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 4.6% का निगेटिव रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर रत्नेश गोयल के सुझाये स्टॉक्स ने 4.5% का रिटर्न दिया।

    KHILADI TOP TRADES

    पहले कोराबारी दिन की पंकज रांदड़ की टॉप कॉल L&T FINANCE रही जिसने 3% का रिटर्न दिया

    पहले कोराबारी दिन की ब्रिजेश ऐल की टॉप कॉल MUTHOOT FINANCE रही जिसने 1% का रिटर्न दिया


    पहले कोराबारी दिन की रत्नेश गोयल की टॉप कॉल LAURUS LABS रही जिसने 2% का रिटर्न दिया

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY ICICI Bank

    पंकज रांदड़ ने इसमें 925 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 880 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 941 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Muthoot Finance

    ब्रिजेश ऐल ने इस स्टॉक में 1287 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1265 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1360 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    Arihant Capital के रत्नेश गोयल का कमाईवाला शेयरः BUY Zee Enterprises

    रत्नेश गोयल ने इस स्टॉक में 243 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 220 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 265 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    STOCKS ON BROKER'S RADAR: पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, आरबीएल बैंक, एसबीआई कार्ड, एचयूएल पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

    IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Jubilant Food

    ब्रिजेश ऐल ने इस स्टॉक में 533 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 525 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 568 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Torrent Pharma

    ब्रिजेश ऐल ने इस स्टॉक में 1930 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1908 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1975 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।