STOCKS ON BROKER'S RADAR: पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, आरबीएल बैंक, एसबीआई कार्ड, एचयूएल पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

RBL BANK पर मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 245 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कोर पीपीओपी में सालाना 54% की वृद्धि हुई। ये अनुमान से 12% अधिक रही। वित्त वर्ष 24 में रिटेल लोन वृद्धि मजबूत रहने की उम्मीद है। प्रॉफिटेब्लिटी रिकवरी धीरे-धीरे होने के कारण इस पर अंडरवेट रेटिंग दी है

अपडेटेड Oct 25, 2023 पर 11:33 AM
Story continues below Advertisement
SBI CARD पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 1115 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस (PNB HOUSING FINANCE) का मुनाफा सालाना आधार पर 45 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा। कंपनी की आय में भी करीब 6 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला। कंपनी की Q2 में डिस्बर्समेंट 16.3% बढ़कर 4180 करोड़ रुपये रही। इस दौरान AUM 2.6% बढ़कर 67,415 करोड़ रुपये रहा। हाउसिंग सेगमेंट में 8.4% की ग्रोथ रही। नॉन-हाउसिंग पोर्टफोलियो में दबाव रहा। नॉन-हाउसिंग कारोबार में आगे बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई है। इस बीच मॉर्गन स्टैनली ने स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके साथ ही आरबीएल बैंक, एसबीआई कार्ड और एचयूएल के स्टॉक भी आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर आ गये हैं। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस

    MORGAN STANLEY ON PNB HOUSING FINANCE

    मॉर्गन स्टैनली ने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 880 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि स्टॉक पिछले साल रीरेट हो चुका है। इसमें जोखिम की धारणा कम होने पर और स्कोप नजर आ सकता है।

    MORGAN STANLEY ON RBL BANK


    मॉर्गन स्टैनली ने आरबीएल बैंक पर अंडरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 245 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कोर पीपीओपी में सालाना 54% की वृद्धि हुई और यह अनुमान से 12% अधिक रहा। वित्त वर्ष 24 में रिटेल लोन वृद्धि मजबूत रहने और बेहतर PPoP संचालित होने की उम्मीद है। प्रॉफिटेब्लिटी रिकवरी धीरे-धीरे होने के कारण इस पर अंडरवेट नजरिया रखा है।

    बाजार में 4 दिनों की गिरावट पर लगा ब्रेक, लेकिन इन 4 स्टॉक्स में तेजी का दांव लगाने से होगा मुनाफा

    MORGAN STANLEY ON SBI CARD

    मॉर्गन स्टैनली ने एसबीआई कार्ड पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 1115 रुपये तय किया है। उनका कहना है इंडस्ट्री का खर्च सितंबर में सालाना 16% अधिक रहा जबकि अगस्त में 32% रहा था। कंपनी धीमी गति से बढ़ी। इसमें सालाना 7% की बढ़ोत्तरी जबकि मासिक आधार पर 9% की गिरावट नजर आई। त्योहारी सीजन में सालाना आधार पर टाइमिंग का अंतर होता है। अक्टूबर में कुल डेली खर्च उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। इसमें मासिक आधार पर 33% तक उछाल नजर आया।

    HSBC On HUL

    एचएसबीसी ने एचयूएल पर रेटिंग को घटाकर होल्डल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य भी 2,950 रुपये/शेयर से घटाकर 2,700 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।