बाजार में 4 दिनों की गिरावट पर लगा ब्रेक, लेकिन इन 4 स्टॉक्स में तेजी का दांव लगाने से होगा मुनाफा

United Spirits पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 1020 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 34 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 45/50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 23 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Oct 25, 2023 पर 10:57 AM
Story continues below Advertisement
Kolte Patil पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 450 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार की 4 दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगता हुआ दिखा। US बॉन्ड यील्ड में नरमी से बुल्स जोश में नजर आ रहे हैं। निफ्टी निचले स्तरों से 80 प्वाइंट सुधरा। मिडकैप स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट थमती हुई दिखाई दे रही है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने युनाइटेड स्पिरिट्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकरु ने ब्रिटानिया पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा राजेश सातपुते ने कोटक महिंद्रा बैंक पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने कोलते पाटिल पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः United Spirits

    प्रशांत सावंत ने United Spirits के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 1020 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 34 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 45/50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 23 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Britannia Future


    सच्चितानंद उत्तेकर ने Britannia पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Britannia में 4563 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 4610 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4540 रुपये पर लगाएं।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Kotak Mahindra Bank

    राजेश सातपुते ने Kotak Mahindra Bank पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Kotak Mahindra Bank में 1004 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1030 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 990 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Kolte Patil

    संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Kolte Patil का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Kolte Patil के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 450 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 554 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।