Get App

अल नीनो का असर हुआ शुरू, आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं चावल बाजार की मुश्किलें

दुनिया के सबसे बड़े निर्यातक भारत में निर्यात प्रतिबंधों से बाजार पहले ही परेशानी में है और अल नीनो की वजह से सूखे मौसम के कारण और अधिक मुश्किलें पैदा होने का खतरा है। पूरे एशिया में तमाम देशअल नीनो प्रभाव के बारे में चेतावनी दे रहे हैं। चावल के एक बड़े आयातक इंडोनेशिया ने उत्पादन में मामूली गिरावट की आशंका जताई है, जबकि वियतनाम ने किसानों से पानी की कमी से बचने के लिए अपनी अगली फसल समय से पहले बोने को कहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 13, 2023 पर 1:43 PM
अल नीनो का असर हुआ शुरू, आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं चावल बाजार की मुश्किलें
अल नीनो ने एशिया में कुछ परेशानियां पैदा करनी शुरू कर दी हैं। एशियाई चावल बाजार इस मौसमी घटना से परेशानियों का सामना कर रहा है

अल नीनो (El Niño ) ने एशिया में कुछ परेशानियां पैदा करनी शुरू कर दीं है। एशियाई चावल बाजार इस मौसमी घटना से परेशानियों का सामना कर रहा है। दुनिया के सबसे बड़े निर्यातक भारत में निर्यात प्रतिबंधों से दुनिया का चावल बाजार पहले ही परेशानी में है। ऐसे में अल नीनो की वजह से सूखे मौसम के कारण और अधिक मुश्किलें पैदा होने का खतरा है। चावल के उत्पादन में किसी भी तरह की कमी से इसकी ग्लोबल सप्लाई में कमी आने का खतरा है। इससे चावल की कीमतों में नए सिरे से तेजी आ सकती है। बता दें कि हाल दिनों में चावल की कीमतें लगभग 15 वर्षों के हाई से नीचे आती दिखीं थीं।

इंडोनेशिया ने उत्पादन में गिरावट की आशंका जताई

पूरे एशिया में तमाम देश अल नीनो प्रभाव के बारे में चेतावनी दे रहे हैं। चावल के एक बड़े आयातक इंडोनेशिया ने उत्पादन में मामूली गिरावट की आशंका जताई है, जबकि वियतनाम ने किसानों से पानी की कमी से बचने के लिए अपनी अगली फसल समय से पहले बोने को कहा है। चावल की महंगाई बढ़ने के कारण फिलीपींस मौसम से निपटने के लिए उत्पादकों को सहायता भी दे रहा है।

जानकारों का कहना है कि जलवायु संबंधी इस घटना से एशिया और अफ्रीका से लेकर दक्षिण अमेरिका तक के क्षेत्रों में बाढ़ और सूख जैसी स्थियों के कारण फसलें सूख सकती हैं, बिजली ग्रिडों पर दबाव बढ़ सकता है, मछली पकड़ने पर असर पड़ सकता है और खदानों तक पहुंच बंद हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें