फेस्टिव सीजन में होगा 3 लाख करोड़ का कारोबार, ट्रेडर्स ने कर ली है त्योहारों की तैयारी

कोविड के बाद यह पहला साल है जब दिल्ली सहित देश भर में त्यौहारों को लेकर ज्यादातर सभी लोग बड़े उत्साहित हैं। देश के बाजारों में चहल पहल दिखाई देनी शुरू हो गई। रिटेलर्स और होलसेलर्स की एसोसिएशन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के मुताबिक इस साल के त्यौहारों के सीजन में देश भर में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार होने की उम्मीद है

अपडेटेड Oct 13, 2023 पर 1:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कोविड के बाद यह पहला साल है जब दिल्ली सहित देश भर में त्यौहारों को लेकर ज्यादातर सभी लोग बड़े उत्साहित हैं।

कोविड के बाद यह पहला साल है जब दिल्ली सहित देश भर में त्यौहारों को लेकर ज्यादातर सभी लोग बड़े उत्साहित हैं। देश के बाजारों में चहल पहल दिखाई देनी शुरू हो गई। रिटेलर्स और होलसेलर्स की बड़ी एसोसिएशन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के मुताबिक इस साल के त्यौहारों के सीजन में देश भर में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार होने की उम्मीद है। पिछले साल इस सीजन में लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था ।

ट्रेडर्स ने कर ली है त्योहारों की तैयारी

कैट (CAIT) एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया की दिवाली त्यौहार का सीजन इस बार रक्षा बंधन से शुरू हुआ है जो 23 नवम्बर के दिन तुलसी विवाह तक चलेगा। अभी 15 अक्तूबर से नवरात्रि, रामलीला, दशहरा, दुर्गा पूजा, करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और तुलसी विवाह तक त्यौहारों का सीजन है। इस सीजन में ग्राहकों की मांग के अनुसार देश भर के व्यापारियों ने बड़े स्तर पर सामान ग्राहकों को उपलब्ध कराने की बड़ी तैयारियों पहले से कर ली है।


रिटेलर्स को 3 लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद

खंडेलवाल ने बताया की इस त्योहारी सीजन में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। देश भर के बाजारों में करीब 60 करोड़ ग्राहक खरीदारी के लिए आते हैं। अगर त्योहारों में प्रति व्यक्ति का खर्च 5000 रुपये तक करता है तो 3 लाख करोड़ का आकंड़ा आसानी से पाया जा सकता है।

अब बाजारों में नहीं है कोविड का डर

खंडेलवाल ने कहा कि अब लोग कोविड संकट को पूरी तरह से पीछे छोड़ चुके हैं। अपने जीवन के प्रति बेहद सकारात्मक दृष्टिकोण रख रहे हैं। वे त्योहारी सीजन को उत्सव और समृद्धि के साथ मनाना चाहते हैं। घरेलू सामान, इलेक्ट्रिकल्स, गिफ्ट्, कपड़े, ज्वैलरी, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, बर्तन, सजावटी सामान, फर्नीचर और फिक्स्चर, बरतन, कन्ज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स, ऑटोमोबाइल, मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर और बिजली के सामान, मिठाई और नमकीन कॉन्फेक्शनरी, फल आदि की खरीदारी पर आम लोग काफी खर्च करते हैं।

Ircon International: 'नवरत्न' बनते ही 7% से ज्यादा चढ़ा शेयर, एक साल में 225% उछला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।