DAP की कीमतों में 12-15% की बढ़ोतरी की संभावना से फर्टिलाइजर शेयरों में दिखा उछाल

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि सूत्रों के मुताबिक DAP की कीमतों में 12-15% बढ़ोतरी संभव है। करीब 4 साल बाद DAP कीमतें बढ़ सकती हैं। अभी जो प्रति बैग कीमत 1,350 रुपये है उसे बढ़ाकर 1550-1590 रुपये/बैग किया जा सकता है। ये बढ़ी हुई कीमतें 1 जनवरी से लागू हो सकती हैं। इसकी वजह से आज फर्टिलाइजर्स शेयरों में तेजी नजर आ रही है

अपडेटेड Dec 17, 2024 पर 1:22 PM
RCF का शेयर आज दोपहर 12.59 बजे 4.72 परसेंट या 8.33 रुपये बढ़कर 184.79 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया

फर्टिलाइजर शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। NFL के शेयरों में 5 परसेंट की तेजी दिखी जबकि आरसीएफ के शेयर में भी 4 परसेंट से ज्यादा की तेजी नजर आई। इसके साथ ही FACT, GSFC, Madras Fertilizer, Deepak Fertilizer और Chambal Fertilizer के शेयरों में रौनक देखने को मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक डायोमोनियम फॉस्फेट के दाम में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसका असर आज फर्टिलाइजर शेयरों पर देखने को मिल रहा है।

फर्टिलाइजर शेयरों में रौनक क्यों है ये बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि खबरों के मुताबिक DAP की कीमतों में 12-15% बढ़ोतरी संभव है। ऐसा सूत्र बता रहे हैं। करीब 4 साल बाद DAP कीमतें बढ़ सकती हैं। अभी जो प्रति बैग कीमत 1,350 रुपये है उसे बढ़ाकर 1550-1590 रुपये/बैग किया जा सकता है।

सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि ये बढ़ी हुई कीमतें 1 जनवरी से लागू हो सकती हैं। यूरिया के बाद देश में सबसे ज्यादा DAP की खपत होती है। लिहाजा इसकी कीमतों के बढ़ने से फर्टिलाइजर कंपनियों को फायदा हो सकता है। कच्चे माल की कीमतें बढ़ने से DAP महंगा होगा।


गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

डीएपी की कीमतें बढ़ने की खबर से आज FACT, NFL, RCF, Madras Fertilizer, GSFC, Deepak Fertilizer, Chambal Fertilizer और SPIC के शेयर में तेजी देखने को मिली।

राष्ट्रीय केमिकल्स फर्टिलाइजर्स (RCF) के शेयर आज दोपहर 12.59 बजे 4.72 परसेंट या 8.33 रुपये बढ़कर 184.79 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं नेशनल फर्टिलाइजर्स (NFL) के शेयर आज दोपहर 13.01 बजे 4.94 परसेंट या 5.96 रुपये बढ़कर 126.71 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।