Top 4 Intraday Stocks: बाजार में दूसरे दिन भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। निफ्टी करीब ढाई सौ प्वाइंट फिसलकर 24450 के नीचे आ गया। HDFC बैंक, RIL, ICICI BANK और भारती एयरटेल ने बाजार पर दबाव बनाया। बैंक निफ्टी भी 500 प्वाइंट नीचे गिर गया। मिडकैप और स्मॉलकैप आज भी आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। INDIA VIX 4% चढ़ गया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिवांगी सरडा ने इंफो एज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने जोमैटो पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने चार्ट के चमत्कार के लिए प्रेस्टीज एस्टेट्स पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने एफल इंडिया पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Info Edge
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Info Edge के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 9000 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 153.45 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 280 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 70 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Axis Securities के राजेश पालवीय ने Zomato में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Zomato में 296 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 308-310 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 292 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Prestige Estates
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने Prestige Estates पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Prestige Estates में 1868 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 1910-1940 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1840 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Affle India
Anand Rathi Shares & Stock Brokers के नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Affle India का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Affle India के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1854 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 2000 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)