फर्टिलाइजर शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। NFL के शेयरों में 5 परसेंट की तेजी दिखी जबकि आरसीएफ के शेयर में भी 4 परसेंट से ज्यादा की तेजी नजर आई। इसके साथ ही FACT, GSFC, Madras Fertilizer, Deepak Fertilizer और Chambal Fertilizer के शेयरों में रौनक देखने को मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक डायोमोनियम फॉस्फेट के दाम में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसका असर आज फर्टिलाइजर शेयरों पर देखने को मिल रहा है।
