सरकार ने यूरिया गोल्ड (Urea Gold) का ट्रायल शुरू कर दिया है। इसके मार्केटिंग के लिए जल्द ही सरकार से मंजूरी मिलेगी। यूरिया गोल्ड पर यूरिया के मुकाबले सब्सिडी कम है। सरकार यूरिया के विकल्प के तौर पर यूरिया गोल्ड लाने जा रही है। सीएनबीसी-आवाज़ को सूत्रों से ये जानकारी मिली है। जबकि DAP के विकल्प के तौर पर नैनो DAP बाजार में उपलब्ध कराया जायेगा। इसके अलावा सरकार द्वारा SSP (सिंगल सुपर फॉस्फेट) के विकल्प के तौर पर ट्रिपल सुपर फॉस्फेट उपलब्ध कराने का मन बनाया गया है। नैनो DAP इसी साल से बाजार में मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक इसका प्रोडक्शन COROMANDEL INTERNATIONAL और IFFCO करेगी।
