Turmeric Price: NCDEX पर हल्दी में रिकवरी दिखाई दे रही है। हल्दी का भाव 1 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा है, लेकिन वहां पर टिक नहीं पाए। हल्दी का अगस्त वायदा 13,732 तक पहुंचा है। तेजी के बाद भी कीमतों में दबाव कायम है। बता दें कि एक हफ्ते में करीब 2% की गिरावट आई। एक साल में दाम 15% तक गिर चुके हैं।
NCDEX पर हल्दी की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में इसमें 2 फीसदी की गिरावट आई है जबकि 1 महीने में भाव 3 फीसदी लुढ़के है। वहीं जनवरी 2025 से अब तक हल्दी में 0.31 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं 1 साल में इसकी कीमतें 15 फीसदी टूटी है।
NCDEX टर्मरिक कमिटी मेंबर पूनम चंद गुप्ता का कहना है कि महाराष्ट्र के आवक कम होने के कारण हल्दी को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं कुछ मंडियों में भी आवक में कमी आई है। डिमांड को देखे तो सप्लाई में थोड़ी नरमी देखने को मिली जिसके कारण बाजार कुछ समय के लिए स्टेबल (स्थिर) हो गया है। घरेलू खरीदारी भी अच्छी रही है। ऐसे में उम्मीद तो यहीं की जा रही है कि बाजार थोड़ा थमें। यानी मौजूदा भाव से हल्दी में 300-400 रुपये का रेंजबाउंड होता नजर आ सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि पैदावार इलाकों में हल्दी की बुआई 15 फीसदी के आसपास हुई है। हालांकि सप्लाई की बात करें तो फिलहाल किसानों के पास माल की कमी है। मराठवाडा और कुछ इलाकों में माल बचा है। पूनम चंद गुप्ता ने आगे कहा कि फिलहाल एक्सपोर्ट की डिमांड रूकी हुई है।
जिस तरह से डिमांड है उस तरह से बाजार जो नीचे जा रहा था वह रुक गया है। हालांकि इतनी बढ़ी भी डिमांड नहीं है कि जहां 500 रुपये की तेजी आई।
मिराए एसेट शेयरखान के एनालिस्ट राकेश खन्ना ने कहा कि हल्दी में टेक्निकली हमारा नजरिया निगेटिव बना हुआ है। ऊपरी स्तर में 14364 रुपये पर मजबूत रजिस्टेंस बना हुआ है जिसे यह होल्ड कर रहा है और आज हल्दी का बाजार थोड़ा कमजोर ही रहा है। वहीं नीचे की तरफ इसमें 12960 रुपये के स्तर पर सपोर्ट नजर आ रहा है। यहां से 13400 के स्तर को नीचे की तरफ ब्रेक करता है तो इसमें और गिरावट आ सकती है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।