Get App

Ukraine Crisis: रूस से सस्ता क्रूड ऑयल खरीद सकता है इंडिया, जानिए पूरा मामला

पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को राज्यसभा में कहा था कि इंडिया रूस से सस्ते भाव पर ऑयल खरीदने के ऑफर पर विचार कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 16, 2022 पर 3:34 PM
Ukraine Crisis: रूस से सस्ता क्रूड ऑयल खरीद सकता है इंडिया, जानिए पूरा मामला
इंडिया अपनी जरूरत का 85 फीसदी ऑयल इंपोर्ट करता है। इंडिया ने पिछले साल अप्रैल से इस साल जनवरी के दौरान 17.6 करोड़ टन का इंपोर्ट किया है।

रूस इंडिया को काफी कम कीमत पर क्रूड ऑयल (Crude Oil) बेच सकता है। रूस इंडिया का बहुत पुराना दोस्त है। दोनों देशों में 35 लाख बैरल की यह डील जल्द हो सकती है। रूस इस ऑयल को इंडिया पहुंचाने और इंश्योरेंस का खर्च खुद उठाएगा। अंग्रेजी बिजनेस न्यूज वेबसाइट इकोनॉमिक टाइम्स ने यह खबर दी है।

रूस और यूक्रेन की लड़ाई में इंडिया ने अपना स्टैंड न्यूट्रल रखा है। उसने बातचीत से समाधान निकालने पर जोर दिया है। उसने संयुक्त राष्ट्र में इस मसले पर हुई वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया है। उधर, अमेरिका ने कहा है कि अगर इंडिया बहुत कम भाव पर रूस से ऑयल खरीदने का ऑफर मान लेता है तो इससे रूस पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : Top picks: आईसीआईसीआई सिक्योरिटी की इन 3 शेयरों में हैं खरीदारी की सलाह,अगले 3 महीने में दिखा सकते है जोरदार तेजी

पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को राज्यसभा में कहा था कि इंडिया रूस से सस्ते भाव पर ऑयल खरीदने के ऑफर पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा था कि डिस्काउंट पर ऑयल खरीदने से इंडिया के लिए ऑयल की कॉस्ट घट जाएगी। अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट टीओआई ने खबर दी है कि डील के बाद रूस जल्द इंडिया को ऑयल की डिलीवरी कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें