LPG Price Today India: आज कितने का मिल रहा घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर? चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

LPG Price Today India: महंगाई के इस दौर में रसोई गैस (LPG) की कीमतें आम लोगों के बजट पर सीधा असर डालती हैं। अच्छी बात यह है कि 29 जून 2026 को तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

अपडेटेड Jun 29, 2026 पर 9:55 AM
आज कितने का मिल रहा घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर?

LPG Price Today India: महंगाई के इस दौर में रसोई गैस (LPG) की कीमतें आम लोगों के बजट पर सीधा असर डालती हैं। अच्छी बात यह है कि 29 जून 2026 को तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी आज भी ग्राहकों को सिलेंडर पुराने रेट पर ही मिलेगा। हालांकि, पिछले महीने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे, जिससे पहले से ही घरों का बजट बिगड़ गया है। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर LPG सिलेंडर के दाम कब कम होंगे।

जानें अपने शहर का रेट

शहर घरेलू सिलेंडर (14 किलो) कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो)
दिल्ली ₹942 ₹3,113.50
मुंबई ₹941.50 ₹3,067.50
कोलकाता ₹968 ₹3,255.50
चेन्नई ₹957.50 ₹3,283
लखनऊ ₹979.50 ₹3,236
पटना ₹1,031.50

भारत में गैस इतनी महंगी क्यों है?


पिछले कुछ समय में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सप्लाई को लेकर चिंता की वजह से गैस की कीमतों पर दबाव बना हुआ था, और इसी कारण से जून में घरेलू सिलेंडर महंगा हुआ। बता दें कि भारत अपनी जरूरतों के अनुसार LPG का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। ऐसे में जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमते महंगी होती हैं, तो इसका सीधा असर भारत पर भी पड़ता है।

LPG कब होगा सस्ता?

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी देखने को मिली है। अगर आने वाले समय में यह रुझान इसी तरह बना रहता है, तो LPG सिलेंडर की कीमतों में राहत मिलने की संभावना बन सकती है। हालांकि, अभी तक तेल कंपनियों की ओर से कीमतों में कटौती को लेकर कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है। इसलिए फिलहाल उपभोक्ताओं को इंतजार ही करना होगा कि आगे LPG के दाम में कोई बदलाव होता है या नहीं।

अपने शहर का कैसे चेक करें रेट?

अगर आप अपने शहर का ताजा LPG सिलेंडर रेट जानना चाहते हैं, तो इसे बहुत आसानी से ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। इसके लिए आप Indane, HP Gas या Bharat Gas की आधिकारिक वेबसाइट या उनके मोबाइल ऐप पर जा सकते हैं। वहां अपने शहर का नाम या पिन कोड डालकर आप तुरंत अपडेटेड गैस सिलेंडर कीमत देख सकते हैं।

इसके अलावा, उपभोक्ता चाहें तो mylpg.in पोर्टल पर जाकर भी सभी कंपनियों के रेट और सब्सिडी की जानकारी एक ही जगह देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: देशभर में जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें लेटेस्ट कीमतें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।