LPG Price Today: कितनी है आज 14.2 किलो और 19 किलों वाले गैस सिलेंडर के दाम? चेक करें आज का ताजा रेट

LPG Price Today: अमेरिका और ईरान की डील के बाद उम्मीद की जा रही है कि शायद कच्चे तेल और LPG गैस की सप्लाई और कीमतों में कुछ राहत देखने को मिले। क्योंकि बढ़ती कीमतों की वजह से देश भर के उपभोक्ताओं के बजट पर इसका सीधा असर पड़ रहा था।

अपडेटेड Jun 19, 2026 पर 10:02 AM
कितनी है आज 14.2 किलो और 19 किलों वाले गैस सिलेंडर के दाम?

LPG Price Today: अमेरिका और ईरान की डील के बाद उम्मीद की जा रही है कि शायद कच्चे तेल और LPG गैस की सप्लाई और कीमतों में कुछ राहत देखने को मिले। क्योंकि बढ़ती कीमतों की वजह से देश भर के उपभोक्ताओं के बजट पर इसका सीधा असर पड़ रहा था। बता दें कि भारत में LPG के दाम सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां ही तय करती हैं, जिससे हर महीने कीमतों में बदलाव किया जाता है। इसी क्रम में आज 19 जून को देश में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 942.00 और मुंबई में 941.50 रुपये है। इसी तरह से इन शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें क्रमश: 3113.50 और 3067.50 रुपये है।

चेक करें अपने शहर का रेट

शहर घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किग्रा) कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किग्रा)
दिल्ली ₹942.00 ₹3,113.50
मुंबई ₹941.50 ₹3,067.50
कोलकाता ₹968.00 ₹3,256.00
चेन्नई ₹957.50 ₹3,283.00
बेंगलुरु ₹944.50 ₹3,198.00
अहमदाबाद ₹949.00 ₹3,133.00
लखनऊ ₹979.50 ₹3,236.00
भुवनेश्वर ₹968.00 ₹3,290.50
पटना ₹1,031.50 ₹3,400.50

कीमतें कब कम होंगी?


सरकारी तेल कंपनियों ने अभी हाल ही में बीते 7 जून को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गया। वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी की गई थी। एक बार मई में 993 रुपये की और फिर 1 जून को 42 रुपये की। इसके बाद दिल्ली में इसका दाम बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गया।

जाहिर सी बात है कि इससे देश के उपभोक्ताओं के बजट पर गहरा असर पड़ा है। इस बीच, ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता होने और होर्मुज के खुलने के बाद लोगों को गैस सिलेंडर की भी कीमत में कटौती किए जाने का इंतजार है। हालांकि, कीमतों में तुरंत राहत मिलने की संभावना कम है।

तेल कंपनियों को हो रहा घाटा

पेट्रोलियम मंत्रालय पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की मौजूदा कीमत उसकी वास्तविक लागत से काफी कम रखी गई है। एलपीजी की आयात और फिर उसे रीफिल  कर आपके घर तक पहुंचाने की लागत प्रति सिलेंडर लगभग 1600 रुपये के आसपास बैठती है, जबकि आम ग्राहकों को यह लगभग 942 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। यानी तेल विपणन कंपनियां प्रति सिलेंडर करीब 700 रुपये का नुकसान उठाकर गैस बेच रही हैं।

ऐसे में फिलहाल घरेलू एलपीजी की कीमतों में तत्काल बड़ी राहत मिलने की संभावना कम है। लेकिन 1 जुलाई को होने वाली अगली समीक्षा बैठक के दौरान अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बनी रहती है, तो सरकार और तेल कंपनियां एलपीजी के दाम घटाने पर विचार कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी, होर्मुज स्ट्रेट से शिपिंग धीरे-धीरे हो रही सामान्य

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।